Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस वीकेंड आगरा से बनाएं इन खूबसूरत पर्यटन स्थलों का प्लान

इस वीकेंड आगरा से बनाएं इन खूबसूरत पर्यटन स्थलों का प्लान

आगरा से शानदार वींकेंड गेटवे । top 5 weekend getaways from agra

उत्तर प्रदेश स्थित आगरा एक ऐतिहासिक शहर है, जो विश्व के मानचित्र पर एक विशेष पहचान रखता है। यहां के प्राचीन स्थलों को देखने के लिए सालाना करोड़ों की तादाद में पर्यटकों का आगमन होता है। यहां का मुख्य आकर्षण 'ताजमहल' पूरे विश्व का ध्यान अपनी ओर खींचता है।अमर प्रेम की निशानी ताजमहल अपनी खूबसूरती के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। मुगलकालीन से संरचनाएं दूर से ही आगंतुकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

आगरा शहर न सिर्फ ऐतिहासिक महत्व रखता है, बल्कि यह एक पौराणिक स्थल भी है, जिसका उल्लेख 'अग्रेवण' नाम से महाभारत में मिलता है। मुगल कालीन समय इस शहर का स्वर्ण काल माना जाता है, क्योंकि इसकी वर्तमान पहचान और प्रसिद्धी इसी समय काल से जुड़ी हैं, इस दौरान यहां कई प्राचीन सरंचनाओं का निर्माण करवाया गया था।

इस खास लेख में आज हम आपको आगरा शहर के नजदीक स्थित कुछ शानदार स्थलों से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिनका प्लान आप वीकेंड पर बना सकते हैं, या आगरा भ्रमण के बाद इन स्थलों की तरफ रूख कर सकते हैं। जानिए ये पर्यटन गंतव्य आपके लिए कितना मायने रखते हैं।

भरतपुर

भरतपुर

PC-Anupom sarmah

दूरी - 58 कि.मी

आगरा से वीकेंड पर आप 58 कि.मी दूर स्थित राजस्थान के भरतपुर का प्लान बना सकते हैं। भरतपुर राज्य के प्रसिद्घ पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जहां रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटकों का आगमन होता है। यह एक ऐतिहासिक शहर है, जो अपनी प्राचीन इमारतों और राष्ट्रीय उद्यान के लिए जाना जाता है। आप यहां राजस्थानी संस्कृति और शाही तौर तरीकों को करीब से महसूस कर सकते हैं।

यह शहर अपने लोहागढ़ किले के लिए भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है, जिसे राजस्थान का पूर्वी प्रवेशद्वार कहा जाता है। इसके अलावा आप यहां के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर, लक्षमण मंदिर, गंगा मंदिर आदि के दर्शन भी कर सकते हैं। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

मथुरा

मथुरा

PC- Alexey Komarov

दूरी - 57 कि.मी

आगरा से वीकेंड पर आप 57 कि.मी की दूरी पर स्थित मथुरा की सैर का आनंद ले सकते हैं। यह उत्तर भारत के प्रसिद्ध सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाता है, जहां रोजाना हजारों की तादाद में देशी और विदेशी पर्यटकों का आगमन होता है। मथुरा भगवान कृष्ण की जन्मस्थली है, जहां उनका जन्म हुआ था, इसलिए यह शहर हिन्दू धर्म में काफी ज्यादा महत्व रखता है। यहां के अधिकांश मंदिर कृष्ण और राधा को ही समर्पित हैं। यह एक पौराणिक शहर है जो शूरसेन साम्राज्य की राजधारी हुआ करता था, जिसका शासक कंस (श्री कृष्ण के मामा) था।

माना जाता है कि प्राचीन समय में बनाए गए केशव देव मंदिर स्थल पर ही भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

लखनऊ

लखनऊ

PC-Chattrapatishivaji

दूरी - 336 कि.मी

आप लॉन्ग वीकेंड पर आगरा से 336 कि.मी की दूरी पर स्थित राज्य के राजधानी शहर लखनऊ भी आ सकते हैं। लखनऊ नवाबों का शहर है, जहां की खास लखनवी शैली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां का खान-पान और बोलने का तरीका काफी अनोखा है। यह प्राचीन शहर वर्तमान में देश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यहां का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल इस शहर को खास बनाने का काम करते हैं।

आप शहर भ्रमण के दौरान यहां की प्रसिद्ध संरचनाओं में बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, ब्रिटिश रेसीडेंसी, लखनऊ ज़ू, हज़रतगंज, अंबेडकर पार्क, लकनऊ संग्रहालय, रूमी दरवाजा, छत्तर मंजिल, बेगम हज़रत महल पार्क आदि स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं।

हरिद्वार

हरिद्वार

PC-mckaysavage

दूरी - 399 कि.मी

आगरा से लॉन्ग वीकेंड पर आप कुछ अलग अनुभव के लिए 399 कि.मी का सफर तय कर उत्तराखंड के हरिद्वार शहर का भ्रमण भी कर सकते हैं। हरिद्वार राज्य के प्रसिद्ध शहरों में से एक है, जो अपनी धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। इस शहर में रोजाना हजारों की तादाद में देश-विदेश के पर्यटकों और श्रद्दालुओं का आगमन होता है, खासकर सावन में महीने में ये दैनिक आंकडा लाखों तक पहुंच जाता है।

पहाड़ों से आती गंगा नदी इस शहर को पवित्र बनाने का काम करती है। हर की पौड़ी यहां का मुख्य आकर्षण है। आत्मिक और मानसिक शांति के लिए आप यहां आ सकते हैं।

नैनीताल

नैनीताल

PC-Incorelabs

दूरी - 355 कि.मी

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप आगरा से 355 कि.मी की दूरी पर स्थित नैनीताल आ सकते हैं। नैनीताल उत्तराखंड के चुनिंदा सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में गिना जाता है, जो अपनी झीलों के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। इसे झीलों का शहर कहा जाता है। यहां पहाडों के मध्य स्थित नैनी अपनी खूबसूरती से पर्यटकों का मनोरंजन करती है।

हरा भरा यहां का पहाड़ी माहौल इस स्थल को खास बनाने का काम करता है। इस झील में बोटिंग की भी सुविधा उपलब्ध है, जिसके सहारे आप इस खूबसूरत ताल का भ्रमण कर सकते हैं। आप यहां की अन्य झीलों का भी भ्रमण भी कर सकते हैं।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X