Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वीकेंड पर बनाएं बरेली से इन खास पर्यटन स्थलों का प्लान

वीकेंड पर बनाएं बरेली से इन खास पर्यटन स्थलों का प्लान

बरेली से शानदार वींकेंड गेटवे । top 5 weekend getaways from bareilly

उत्तर प्रदेश स्थित बरेली एक प्राचीन शहर है, जो अपने पौराणिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। रामगंगा के निकट स्थित यह शहर एक ट्रैवलर के लिए कई मायनों में खास है। सिर्फ आनंद के लिए ही नहीं बल्कि भारतीय इतिहास को जानने समझने के लिए भी यहां की यात्रा की जा सकती है। यह एक खास स्थल है जो नाथ नगरी के नाम से भी जाना जाता है, आपको यहां हिन्दू और मुस्लिम संस्कृति का एक अद्भुत मेल देखने को मिलेगा।

इस स्थल का पौराणिक इतिहास बताता है कि महाभारत के अहम पात्रों में से एक दौपदी का जन्म यहीं हुआ था, दौपदी जिसका एक नाम पांचाली भी था। साथ ही यह स्थल कई ताकतवर शासकों की शासनस्थली भी रह चुका है। औपनिवेशिक काल के कई अहम पहलू बरेली से जुड़े हैं। अपने बृहद इतिहास के अलावा यह प्राचीन स्थल प्रयटन के लिए भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

अपनी खास भौगोलिक स्थित के कारण यहां वर्ष भर देश-विदेश के पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। यहां से नजदीक स्थल कई शानदार पर्यटन स्थलों का प्लान बनाया जा सकता हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए वीकेंड पर आप बरेली से कौन-कौन सी जगहों का आनंद उठा सकते हैं।

मसूरी

मसूरी

PC- Lahirjairams

आप वीकेंड पर बरेली से लगभग 355 कि.मी की दूरी पर स्थित मसूरी का प्लान बना सकते हैं। मसूरी उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन में एक है, जहां साल भर सैलानियों का आवागमन लगा रहता है। इस पर्वतीय स्थल को पहाड़ियों की रानी भी कहा जाता है। यहां की मनमोहक आबोहवा और प्राकृतिक आकर्षण पर्यटकों को काफी ज्यादा आकर्षित करते हैं।

राजधानी शहर देहरादून से नजदीक मसूरी का मौसम वर्षभर खुशनुमा बना रहता है, आप यहां किसी भी समय आ सकते हैं। मसूरी भ्रमण के दौरान आप यहां के प्रसिद्ध जल प्रपातों की सैर अवश्य करें। पर्यटकों के लिए यहां हर तरह की सुविधा उपलब्ध है।

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा

PC- Travelling Slacker

मसूरी के अलावा आप वीकेंड पर अल्मोड़ा की सैर का प्लान बना सकते हैं, बरली से अल्मोड़ा की दूरी मात्र 189 कि.मी की है। यह पहाड़ी स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। समुद्र तल से 1638 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन अपने प्राकृतिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए ज्यादा जाना जाता है। पर्यटक यहां शानदार हिमालय की नजारों और धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आते हैं। माना जाता है कि यहां कभी चांद राजवंश का शासन चला करता था, जिसकी विकास की प्रकिया औपनिवेशिक काल के दौरान भी चलती रही। यहां स्थित गोलु देवता का मंदिर, कटारमल सूर्य मंदिर काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा आप यहां लाल बाजार, पंत संग्रहालय, कालीमट, हिरण उद्यान आदि स्थलों की सैर भी कर सकते हैं।

भीमताल

भीमताल

PC- Anonymous

आप बरेली से 128 कि.मी की दूरी पर स्थित भीमताल का भी प्लान बना सकते हैं। उत्तराखंड के नैनीताल स्थित भीमताल एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जो अपने ताल यानी झील के लिए जाना जाता है। समुद्र तल से 1370 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह पर्वतीय स्थल साल भर देश-विदेश के सैलानियों से भरा रहता है। यहां का मौसम साल भर खुशनुमा बना रहता है, इसलिए आप यहां किसी भी समय आ सकते हैं। इस झील के केंद्र में स्थित एक द्वीप भी मौजूद है, जो पर्यटकों का काफी ज्यादा आकर्षित करता है।

माना जाता है कि वनवास के दौरान महाभारत के पात्र भीम का यहां आगमन हुआ था, जिन्होंने भीलताल झील के निकट एक शिव मंदिर की स्थापना की थी, जो भीमेश्वर के नाम से जाना जाता है। भीम के नाम पर इस स्थल का नाम भीमताल पड़ा।

चौकोड़ी

चौकोड़ी

PC- Shubhachemu

आप बरेली से 296 कि.मी की दूर बसे चौकोड़ी का भी प्लान बना सकते हैं। चौकोड़ी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां से आप हिमालय की पहाड़ियों के शानदार दृश्य देख सकते हैं। यहां सुबह के दौरान सूर्य की रोशनी से चमचमाती बर्फीली चोटियां देखने योग्य हैं। एक शांत परिवेश के साथ यह एक शानदार स्थल है, जहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ एक यादगार अवकाश बिता सकते हैं। यह स्थल सांस्कृतिक महत्व भी रखता है, आप यहां कई खूबसूरत मंदिरों के दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त कर सकते हैं।

ऋषिकेश

ऋषिकेश

PC-Amit.pratap1988

उपरोक्त स्थलों के अलावा बरेली से 270 कि.मी की दूरी पर स्थित ऋषिकेश का प्लान बना सकते हैं। ऋषिकेश उत्तराखंड राज्य का एक महत्वपूर्ण धार्मिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक स्थल है, जहां सालभर लाखों की तादाद में देशी-विदेशी सैलानियों का आगमन होता है। पहाड़ों से आती अलकनंदा नदी इस स्थल को दैवीय रूप प्रदान करती है।

आप यहां कई सारी एडवेंचर गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं। जिनमें ट्रेकिंग, माउंट क्लाइम्बिंग, कैंपिंग आदि शामिल हैं। बता दें कि हाल ही में राज्य सरकार द्वारा यहां राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X