Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वीकेंड पर कोटा से बनाएं इन शानदार स्थलों का प्लान

वीकेंड पर कोटा से बनाएं इन शानदार स्थलों का प्लान

कोटा राजस्थान का एक ऐतिहासिक शहर है जो चंबल नदी के किनारे बसा है। यह शहर भी राज्य के अन्य प्रसिद्ध शहरों की तरह अपनी प्राचीन धरोहरों और राजस्थानी संस्कृति के लिए जाना जाता है।

कोटा राजस्थान का एक ऐतिहासिक शहर है जो चंबल नदी के किनारे बसा है। यह शहर भी राज्य के अन्य प्रसिद्ध शहरों की तरह अपनी प्राचीन धरोहरों और राजस्थानी संस्कृति के लिए जाना जाता है। पर्यटन के लिहाज से कोटा एक आदर्श स्थल है, जहां आप किले-महलों से लेकर खूबसूरत उद्यान आदि देख सकते हैं। इतिहास पर प्रकाश डालें तो पता चलता है कि यह शहर कभी बूंदी के राजपूताना साम्राज्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। आप यहां धार्मिक स्थलों के दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त कर सकते हैं। एक शानदर पारिवारिक अवकाश बिताने के लिए कोटा एक उपयुक्त विकल्प है। इस लेख में आज हम आपको कोटा के उन खास निकटवर्ती पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां की सैर आप वीकेंड पर कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये स्थल आपको किस प्रकार आनंदित कर सकते हैं।

माउंट आबू

माउंट आबू

PC-Camaal Mustafa Sikander aka Lens Naayak

कोटा से वीकेंड पर आप राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह खूबसूरत पहाड़ी स्थल राज्य के सिरोही जिले में स्थित है, जहां साल भर पर्यटकों का जमावड़ा लगता है। पहाड़ी घाटियों, हरी-भरी वनस्पतियों और मनमोहक आबोहवा के साथ यह पर्यटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करता है। यह स्थल प्राकृतिक और सांस्कृतिक दोनों मायनों में खास माना जाता है। यहां आम सैलानियों के साथ-साथ भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन भी लगा रहता है। यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 1220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह स्थल हिन्दुओं के साथ-साथ जैन धर्म के लोगों के लिए एक पवित्र स्थल है। एक शानदार यात्रा के लिए आप यहां का प्लान बना सकते हैं।

रणथंबोर

रणथंबोर

PC-THerrington

माउंट आबू के अलावा आप कोटा से रणथंबोर राष्ट्रीय उद्यान की सैर का प्लान बना सकते हैं। रणथंमबोर भारत के प्रसिद्ध नेशनल पार्क में गिना जाता है, जो लगभग 282 वर्ग कि.मी के क्षेत्र में फैला है। इसे 1955 में सवाई माधोपुर गेम सेंचुरी और 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर घोषित किया गया था। इसे 1980 में जाकर एक राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा प्राप्त हुआ। जैव विविधता के मामले में यह एक आदर्श स्थल है, जहां आप वनस्पति, जंगली-जीवों और पक्षियों की कई प्रजातियों को देख सकते हैं। जगंली जानवरों में आप यहां बाघ, तेंदुआ, जंगली सूअर, गीदड़, लंगूर, मगरमच्छ, नीलगाय, सांभर आदि को देख सकते हैं।

रणकपुर

रणकपुर

PC-nomo

कोटा से आप रणकपुर की सैर का प्लान बना सकते है। यह राज्य का एक महत्वपूर्ण शहर है जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दोनो रूपों में खास माना जाता है। खासकर रणकपुर अपने प्राचीन मंदिरों के लिए जाना जाता है। इन मंदिरों की वास्तुकला पर्यटकों को काफी ज्यादा प्रभावित करती है। कला और इतिहास के प्रेमियों के लिए यह शहर काफी ज्यादा मायने रखता है। आप यहां का प्रसिद्ध रणकपुर जैन मंदिर देख सकते हैं, जो अपनी खूबसूरती और अद्भुत वास्तुकला के लिए जाना जाता है। दीवारों पर बनाई गईं संगमरमर की मूर्तियां पर्यटकों को काफी ज्यादा आश्चर्यचकित करती हैं। इसके अलावा आप यहां सूर्य नारायण मंदिर, सदरी मंदिर नगर, मुच्छल महावीर मंदिर आदि को देख सकते हैं।

उदयपुर

उदयपुर

PC-tommy

आप कोटा से राजस्थान के प्रसिद्ध शहर उदयपुर का प्लान बना सकते हैं। उदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है, जहां आप खूबसूरत झीलों को देख सकते हैं। राज्य के बाकी शहरों की तरह यह शहर भी अपने वृहद इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। आप यहां कई शानदार प्राचीन संरचनाओं को देख सकते हैं। यहां के दर्शनीय स्थलों में आप लेक पैलेस, नेहरू द्वीप उद्यान, महाराणा प्रताप स्मारक, जगदीश मंदिर, दूध तलाई पार्क, शिल्पा ग्राम, हल्दीघाटी, नाथद्वार आदि स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं।

भोपाल

भोपाल

PC-Buvansir

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप कोटा से भोपाल की सैर का प्लान बना सकते हैं। यह राज्य का राजधानी शहर है, जो अपनी प्राचीन इतिहास के साथ खास जीवनशैली और खानपान के लिए जाना जाता है। खासकर यहां की खास भोपाली बोली पूरे भारत वर्ष में प्रसिद्ध है। पर्यटन के मामले में यह एक शानदार स्थल है, जहां आप कई शानदार पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं, जिसमें ताज-उल-मस्जिद, भीमबेटका,नेशनल म्यूजियम ऑफ मैनकाइंड , उपर लेक, वन-विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोजपुर मंदिर, बिड़ला मंदिर, गोहर महल आदि को देख सकते हैं।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X