Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इस वीकेंड सूरत से बनाएं इन आरामदायक स्थलों की सैर का प्लान

इस वीकेंड सूरत से बनाएं इन आरामदायक स्थलों की सैर का प्लान

सूरत से शानदार वींकेंड गेटवे । top 5 weekend getaways from surat

सूरत, विश्व के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में गिना जाता है, जिसे बेस्ट सिटी का सम्मान भी मिल चुका है। गुजरात का यह शहर विश्व के मानचित्र पर एक खास स्थान रखता है। औद्योगिक रूप से यह एक समृद्ध शहर है, जहां की जीवनशैली बाकी शहरों से काफी भिन्न है। इसका इतिहास बताता है कि इसे एक गोपी नाम के ब्राह्मण ने बसाया था, जिसने इस स्थल का प्रारंभिक नाम सूरजपुर या सूर्यपुर रखा था। 12 से 15 वीं शताब्दी के मध्य इस शहर में मुस्लिमों द्वारा काफी लूटपाट मचाई गई थी।

माना जाता है कि 1512 और 1530 में पुर्तगाली साम्राज्य ने सुरत को विध्वंश करने की पुरजोर कोशिश की, काफी हद तक नकारात्मक प्रभाव डाला गया। 1514 में एक पुर्तगाली यात्री डुआर्ट बारबोसा ने इस ऐतिहासिक शहर की व्याख्या एक महत्वपूर्ण बंदरगाह के रूप में की है। 1517 में यह मुगलों के अंतर्गत चला गया था। बाद में 1800 से दौरान इस महत्वपूर्ण शहर को अंग्रेजों ने अपने कब्जे में ले लिया था। ये था सूरत का संक्षिप्त इतिहास।

सूरत अपने पर्यटन के लिए भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है, इसके आसपास आप कई खूबसूरत स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं, जिनमें हिल स्टेशन, ट्रेकिंग स्पॉट्स, वन्यजीव अभयारण्य आदि शामिल हैं। ये आसपास की जगहों वींकेड पर मौज मस्ती करने के लिए आदर्श मानी जाती हैं। इस लेख के माध्यम से जानिए वींकेड पर आप सूरत से कौन-कौन के शानदार स्थलों की सैर का प्लान बना सकते हैं।

जव्हार

जव्हार

दूरी - 218 कि.मी

सूरत से वीकेंड पर आप 218 कि.मी की दूरी पर स्थित जव्हार का प्लान बना सकते हैं। जव्हार, महाराष्ट्र के ठाणे में स्थित एक छोटा हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक सौंदर्यता और मनमोहक आबोहवा के लिए जाना जाता है। यह स्थल दूर-दूर तक घने जंगलों और पहाड़ियों से भरा हुआ है। अकसर वीकेंड पर यहां पर्यटकों का आगमन होता है। चट्टानी पहाड़, झरने और वनस्पति भंडार इस स्थल को खास बनाने का काम करते हैं।

कुदरती आकर्षणों के अलावा आप यहां जनजातीय संस्कृति को भी करीब से देख सकते हैं। एक प्रकृति प्रेमी के लिए यहां बहुत कुछ उपलब्ध है। एक शानदार अनुभव के लिए आप यहां आ सकते हैं।

दमन

दमन

PC-Raman Patel

दूरी - 121 कि.मी

पहाड़ी स्थलों अलावा अगर आप समुद्री आबहोवा का आनंद लेने के लिए 121 कि.मी का सफर तय कर दमन आ सकते हैं। अरब सागर, महाराष्ट्र और गुजरात से घिरा यह स्थल एक आदर्श पर्यटन स्थल के रूप जाना जाता है, जहां का प्लान आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ बना सकते हैं। दमन मुख्यत : अपने शानदार तटों और प्राकृतिक दृश्यों के लिए जाना जाता है। आप यहां के समुद्री तटों पर शानदार समय बिता सकते हैं।

दमन सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रूप से भी काफी ज्यादा महत्व रखता है। जानकारी के अनुसार इस स्थल का इतिहास 2000 साल से भी पुराना है। हर साल यहां लाखों की तादाद में पर्यटकों का आगमन होता है। कुछ अलग अनुभव करने के लिए आप यहां आ सकते हैं।

अजंता-एलोरा

अजंता-एलोरा

PC-Rsuessbr

दूरी - 373 कि.मी

आप सूरत से 373 कि.मी का सफर तय कर अंजता-एलोरा की गुफाओं की सैर का प्लान कर सकते हैं। कुछ अलग अनुभव करने के लिए यह एक आदर्श पर्यटन स्थल है। ये प्राचीन गुफाएं पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध हैं, जिसे देखने के लिए कोने-कोने से पर्यटकों का आगमन होता है। इन रॉक कट गुफाओं के माध्यम से आप प्रारंभिक भारतीय चित्रकारी और मूर्तिकला को आसानी से देख और समझ सकते हैं।

गुफाओं की दीवारों पर बनाई गईं आकृतियां आगंतुकों को काफी ज्यादा आश्रर्यचकीत करती हैं। अगर आप इतिहास प्रेमी हैं, तो आपको यहां जरूर आना चाहिए।

सापुतारा

सापुतारा

PC-ritesh169O

दूरी - 160 कि.मी

सूरत से आप 160 कि.मी का सफर तय कर सापुतारा का प्लान बना सकते हैं। सापुतारा पश्चिमी घाट की पहाड़ियों पर बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपने पहाड़ी आकर्षण और मनमहोक आबोहवा के लिए जाना जाता है। घने जंगल, वनस्पतियों से भर पहाड़ियां और झरने इस स्थल को खास बनाने का काम करते हैं। यह हिल स्टेशन समुद्र तल से 875 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। प्रकृति की गोद में कुछ समय सुकून का बिताने के लिए आप यहां का प्लान अपने परिवार या दोस्तों के साथ बना सकते हैं।

विक्रमगढ़

विक्रमगढ़

दूरी - 199 कि.मी

उपरोक्त स्थलों के अलावा आप सूरत से 199 कि.मी की दूरी तय कर विक्रमगढ़ की सैर का प्लान बना सकते हैं। विक्रमगढ़ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंतर्गत एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जहां सैलानियों का आवागमन लगा रहता है। यहां की पहाड़ियां, हरी भरी वनस्पतियां और सुकून भरा माहौल सैलाानियों का काफी ज्यादा प्रभावित करता है। विक्रमगढ़ मुख्यत: अपनी वर्ली चित्रकारी और तारपा नृत्य के लिए जाना जाता है। मुंबई से यहां तक की दूरी 115 कि.मी की है।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X