Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जरूर देखें भारत की ये छिपी जगहें

जरूर देखें भारत की ये छिपी जगहें

आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप अब तक अनजान होंगें।

By Namrata Shatsri

भारत एक ऐसा देश है जहां समृ‍द्ध और ऐतिहासिक स्‍थलों की कोई कमी नहीं है। इस देश में इतनी जगहें हैं कि एक जीवन मुश्किल में तो इन सभी को देख पाना मुश्किल लगता है।

ऐसी कई जगहें हैं जिनसे आप अब तक अनजान हैं। पर्वतचोटियों से लेकर झीलों, गांवों से लेकर रेगिस्‍तान और गुफाओं तक की भारत में भरमार है। यहां पर ऐसे कई खूबसूरत स्‍थल हैं जिन्‍हें देखकर आप मंत्रमुग्‍ध हो जाएंगें।

जाने हिमाचल की खूबसूरत वादियों कोजाने हिमाचल की खूबसूरत वादियों को

आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप अब तक अनजान होंगें। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में जिनके बारे में आपने कम सुना होगा।

खिमसार ड्यून विलेज (राजस्‍थान)

खिमसार ड्यून विलेज (राजस्‍थान)

थार के रेगिस्‍तान से घिरे इस गांव के चारों तरफ रेत ही रेत है। ये गांव आपको किसी अजूबे से कम नहीं लेगा। ये गांव थार के रेगिस्‍तान के आकर्षण को बढ़ाता है। यहां पर सनराइज़ और सनसैट का बेहद खूबसूरत नज़ारा दिखाई देता है जो आप अपनी जिंदगी में कभी नहीं भूल पाएंगें।

इसके पास एक अन्‍य खूबसूरत जगह है खिमसार किला जोकि यहां से 15 मिनट की दूरी पर स्थित है। अगर आप ग्रामीण जीवन का आनंद लेना चाहते हैं तो बिना देर किए इस गांव का रूख करें। यहां आने का सबसे सही समय नवंबर से फरवरी के बीच का होता है।

Pc:Ankur2436

फुग्तल मठ (जम्‍मू एंड कश्‍मीर)

फुग्तल मठ (जम्‍मू एंड कश्‍मीर)

धार्मिक और आध्‍यात्‍मिक मठ फुक्‍ताल में 70 से भी ज्‍यादा बौद्ध भिक्षु रहते हैं। ये मठ अपने आप में ही बेहद अनोखा है और ये लद्दाख के जांस्‍कार की लुंगनक घाटी में स्थित है। इसके एक ओर पहाड़ हैं। ये बौद्ध मठ गुफा के पास स्थित है और यहां पर कई शक्‍तिशाली और प्रसिद्ध भिक्षु, शिक्षक और विद्वान आते हैं।

इस स्‍थान को अत्‍यंत पवित्र और धार्मिक माना जाता है। यहां पर आप ध्‍यान और अध्‍यात्‍म की प्रकिया को सीख सकते हैं। यहां आने का सही समय जून से सितंबर है।Pc:hamon jp

भीमबेटका रॉक शैल्‍टर्स (मध्‍य प्रदेश)

भीमबेटका रॉक शैल्‍टर्स (मध्‍य प्रदेश)

सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है भीमबेटका रॉक शैल्‍टर्स। सदियों पुरानी इस जगह पर आज भी मानव जीवन के साक्ष्‍य मिलते हैं। यूनेस्‍को द्वारा इसे विश्‍व धरोहर घोषित किया जा चुका है। सात पर्वतों के इस खूबसूरत और शानदार स्‍थल पर 750 रॉक शैल्‍टर्स हैं।

भीमबेटका के पत्‍थरों पर खूबसूरत नक्‍काशी भी की गई है जो इसे पर्यटकों के बीच और ज्‍यादा दिलचस्‍प बनात है। इन पत्‍थरों पर संस्‍कृति, पंरपरा और जीवन से संबंधित कई दृश्‍यों को उकेरा गया है। अगर आपको कोई ऐतिहासिक जगह देखना चाहते हैं तो भीमबेटका रॉक शैल्‍टर्स आ सकते हैं। यहां आने का सबसे सही समसय अक्‍टूबर से मार्च तक है।Pc:Michael Gunther

लोकतक झील (मणिपुर)

लोकतक झील (मणिपुर)

मणिपुर के खूबसूरत पहाड़ों में स्थित लोकटक झील पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी ताज़े पानी की झील है। ये जगह फ्लोटिंग फुमदी के लिए लेाकप्रिय है। ये झील दुनिया की सबसे लोकप्रिय और सुंदर झीलों में शुमार है। यहां पर आप केइबुल लामजाओ नेशनल पार्क भी देख सकते हैं जोकि इस अनोखी झील पर ही तैरता है।

इसके अलावा यहां जैव विविधता भी देख सकते हैं। यहां आने का सही समय नवंबर से मार्च तक है।Pc:Mongyamba

चांद बावड़ी (राजस्‍थान)

चांद बावड़ी (राजस्‍थान)

जयपुर से 95 किमी दूर स्थित ये विशाल कुंआ वास्‍तुकला का उत्‍कृष्‍ट नमूना है। इसमें 3500 गहरी सीढियां और 13 कक्ष हैं। चांद बावड़ी भारत की सबसे बड़ी और गहरे स्‍टीपवैल्‍स में से एक है।

जल संरक्षण के लिए इस बावड़ी को 800 ईस्‍वीं में बनवाया गया था। अब चांद बावड़ी पर्यटन स्‍थल बन चुका है। ये जगह भी बेहद खूबसूरत है लेकिन इसके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है। ये जगह ऐतिहासिक महत्‍व भी रखती है और इसे देखकर आपको उस समय के कारीगरों की कलाकारी का अंदाज़ा हो जाएगा। यहां आने का सही समय नवंबर से मार्च तक है।

बोर्रा गुफाएं (आंध्र प्रदेश)

बोर्रा गुफाएं (आंध्र प्रदेश)

आंध्र प्रदेश की अराकु घाटी में स्थित बोर्रा गुफाओं को भारत की सबसे गहरी गुफाओं में से एक माना जाता है। इन गुफाओं की खोज 1807 में की गई थी। ये गुफाएं चूना पत्‍थर की संरचनाएं हैं एवं यह 2,313 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं। पारा, सोडियम और हैलोजन लैंप की उपस्थिति के कारण इन गुफाओं का आकर्षण और बढ़ जाता है।

ये गुफाएं गोस्‍थानी नदी से शुरु होती हैं। सालभर इस जगह पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है। यहां आप सालभर में कभी भी आ सकते हैं1

तो दोस्‍तों ये थीं कुछ ऐसी जगहें जिनके बारे में आपने कम सुना होगा। भारत के समृद्ध इतिहास का इन्‍हें भी एक अभिन्‍न हिस्‍सा कहा जा सकता है।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X