Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गुजरात के बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन्स!

गुजरात के बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन्स!

गुजरात के इन जगहों पर जा बनाइये अपने हनीमून को यादगार!

आप जब भी भारत में अपने हनीमून के बारे में सोचते होंगे, आपके दिमाग में कुछ गिने -चुने नाम ही आते होंगे,जैसे मुन्नार,शिमला,मनाली,ऊटी,कूर्ग आदि। इन सबके बीच गुजरात जैसा राज्य तो आपकी सोच में भी शामिल नहीं होता है हनीमून के डेस्टिनेशन के तौर पर। शायद ऐसी छुट्टियों को बिताने के लिए गुजरात उतना लोगों को आकर्षित नहीं कर पाता है ! पर ऐसा कुछ नहीं है।

[गुजरात का गहना: नौलखा महल!][गुजरात का गहना: नौलखा महल!]

गुजरात में भी वे कई सारी बातें है जहाँ हनीमून कपल्स अपनी इस यात्रा को यादगार बना सकते हैं। यहाँ पर भी कई सारी ऐसी खूबसूरत जगह हैं जहाँ आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार के रंग में खो सकते हैं। सुन्दर समुद्र के किनारे, सापुतारा पर्वत की तलहटी पर बसे रोमांटिक रिसॉर्ट, कच्छ के रण में टेंट हाउस के मज़े, जँगल सफ़ारी के लिए वन्यजीव अभ्यारण्य, और कई सारे ऐसे रोमांचक स्थल जो आपका हनीमून यादगार के साथ मज़ेदार भी बनाएंगे।

[गायब हो तमाशा दिखाता गुजरात का महादेव मंदिर!][गायब हो तमाशा दिखाता गुजरात का महादेव मंदिर!]

तो चलिए आज हम गुजरात के ऐसे ही कुछ हनीमून के लिए सबसे अच्छी जगहों पर चलते हैं जहाँ आप अपने जीवनसाथी के साथ जा अपने हनीमून को यादगार बना पाएंगे। अपने जीवनसाथी के साथ गुजरात के इन खूबसूरत और आकर्षक जगहों पर घूम अपनी नई ज़िन्दगी और नई जगह दोनों के मज़े लीजिये।

सापुतारा

सापुतारा

सापुतारा गुजरात का इकलौता हिल स्टेशन है और भारत के सबसे अच्छे हिल स्टेशनों में से एक भी। यहाँ साल भर मौसम सुहाना रहता है और यहाँ तक कि गर्मी भी यहाँ उतनी नहीं पड़ती। यहाँ की इन खूबियों की वजह से ही आप साल में कभी भी यहाँ आ अपने हनीमून को यादगार बना सकते हैं।

Image Courtesy:Master purav

सापुतारा

सापुतारा

सापुतारा गुजरात के दांग जिले में स्थित है। यहाँ के झील में नौका यात्रा के मज़े ले अपने प्यार में और नए रंग भरिये। पहाड़ियों से सूर्यास्त के समय दांग के जंगलों का खूबसूरत नज़ारा अद्भुत दिखाई पड़ता है।

Image Courtesy:Mayur.thakare

यहाँ आप क्या-क्या कर सकते हैं?

यहाँ आप क्या-क्या कर सकते हैं?

यहाँ कला के गाँव में जा आप यहाँ के स्थानीय लोगों की प्रतिभाओं को सराह सकते हैं। आप यहाँ रोपवे जैसे रोमांचक खेल के मज़े, रोमांटिक नौका यात्रा, सूर्यास्त के मनोहर दृश्य को अपनी आँखों में कैद करना जैसी क्रियाओं के मज़े ले सकते हैं।

Image Courtesy:Vibha khinchi

यहाँ के आकर्षण

यहाँ के आकर्षण

गिरा जलप्रपात, आर्टिस्ट विलेज, शबरी धाम, पूर्णा वन्यजीव अभ्यारण्य, वांसदा राष्ट्रीय उद्यान जैसे आकर्षक स्थल यहाँ की शोभा को बढ़ाते हैं।

Image Courtesy:JB Kalola

कच्छ

कच्छ

कच्छ एक विशाल क्षेत्र है,जिसे आप अपने हनीमून की यात्रा में पूरी तरह देख पाएंगे। भारत का सबसे बड़ा जिला होने के नाते, कच्छ अपनी सफ़ेद रेत, समुद्री तटों और अभ्यारण्यों के लिए जाना जाता है।

Image Courtesy:Koshy Koshy

कच्छ

कच्छ

कहा जाता है कि कच्छ समुद्र का ही एक संकरा भाग है जो भूकंप की वजह से समुद्र से अलग हो गया था।

Image Courtesy:Superfast1111

कच्छ

कच्छ

यहाँ मनाया जाने वाला रण उत्सव भारत के अलावा विदेशों में भी प्रसिद्द है। इस उत्सव के दौरान आपको यहाँ सफ़ेद रेगिस्तान के ऊपर पूरे चाँद का खूबसूरत दृश्य भी देखने को मिलता है जो इस जगह के अलावा आप और कहीं नहीं देखेंगे।

Image Courtesy:Kaushik Patel

यहाँ के आकर्षण

यहाँ के आकर्षण

यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं; नमक का मरुस्थल, जंगली गधा अभ्यारण्य, भुज का प्राग महल, मांडवी बीच, काला डूंगर जो यहाँ का सबसे उच्च केंद्र है।

Image Courtesy:Wildnest Travel & Photography

जूनागढ़

जूनागढ़

जूनागढ़ गुजरात के हाल ही में उभरते हुए प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। यहाँ कई ऐसे आकर्षण हैं जिन्हें आप अपनी इस यात्रा में देख उनकी खूबसूरती को सराह सकते हैं।

Image Courtesy:Bernard Gagnon

जूनागढ़

जूनागढ़

यहाँ की गिरनार पहाड़ियां जिसके निचले हिस्से पर ही यह क्षेत्र स्थित है, दुनिया की सबसे पुरानी पहाड़ियों में से एक है।

Image Courtesy:Sunil.chauhan130

यहाँ के आकर्षण

यहाँ के आकर्षण

गिर राष्ट्रीय उद्यान, अड़ी-काड़ी वाव, अपरकोट किला,बौद्ध गुफा, अशोक के शिलालेख,दत्तात्रेय मंदिर,महाबत खान का मक़बरा आदि।

Image Courtesy:Bernard Gagnon

 सोमनाथ

सोमनाथ

सोमनाथ भारत के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है और ऐसी जगह भी जहाँ से आप अपनी ज़िन्दगी की नई शुरुआत कर सकते हैं।

Image Courtesy:Anhilwara

 सोमनाथ

सोमनाथ

मंदिरों के अलावा यह जगह कई समुद्री किनारों और कई आकर्षक स्थलों से भी घिरा हुआ है जो आपकी यात्रा को एक सफल यात्रा बनाते हैं।

Image Courtesy:Nagarjun Kandukuru

यहाँ के आकर्षण

यहाँ के आकर्षण

त्रिवेणी संगम मंदिर, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर।

Image Courtesy:Kaushik Patel

द्वारका

द्वारका

अगर आपको और आपके जीवनसाथी को इतिहास और पौराणिक कथाओं में रूचि है तो, द्वारका ही वह जगह है जहाँ आप अपने हनीमून को बेस्ट हनीमून बना सकते हैं ।

Image Courtesy:Poonam Agarwal

द्वारका

द्वारका

अगर आप भगवान श्रीकृष्ण जी की जीवनगाथा को जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं तो अपने प्यार के साथ यहाँ ज़रूर आयें और यहाँ आ यहाँ के कई अन्य आकर्षणों के भी दर्शन करें जो इस जगह को पर्यटन के लिहाज से एक आदर्श स्थल बनाती हैं।

Image Courtesy:Asdelhi95

यहाँ के आकर्षण

यहाँ के आकर्षण

द्वारकाधीश मंदिर,नागेश्वर मंदिर, गोपी तालाब, सुदामा सेतु, दुन्नी पॉइंट।

Image Courtesy:Hitesh Vekariya

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X