दक्षिण भारत का बेहद ही खूबसूरत राज्य कर्नाटक पर्यटन हब के रूप में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। कर्नाटक की राजधानी,बैंगलोर भी देश में आईटी हब के नाम से जानी जाती है। कर्नाटक राज्य में पर्यटन बढ़ने के कारण, वर्तमान में यहां भारी संख्या में रिसॉर्ट, टूरिस्ट प्लेस आदि बन गए है जिनसे पर्यटकों को यहां आकर आनंद आता है।.
बता दें, कर्नाटक राज्य में कुल 30 जिले है। इस खूबसूरत राज्य में पर्यटक प्राचीन मंदिर से लेकर ऐतिहासिक इमारतें, खूबसूरत समुद्री तट, अत्यंत मनोरम झीलें, पहाड़ों पर ट्रैकिंग , वन्यजीव प्रेमी, सेंचुरी में सैर कर सकते है। यह राज्य प्राकृतिक परिप्रेक्ष्य में भी बेहद सुंदर है।
इन्ही सब खूबसूरत पर्यटन आकर्षणों के बीच यहां की झीलें भी पर्यटकों के बीच खासा प्रसिद्ध हैं, जो यहां के सिर्फ पर्यटन में ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों में पानी की मूल सुविधा को भी पूरा करती हैं। पर्यटक इन झीलों में कई वाटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं-जिनमे बोटिंग से लेकर, वाटर ट्रेकिंग, ज़ोर्बिंग, कयाकिंग आदि शामिल हैं। तो आइये नजर डालते हैं कर्नाटक की कुछ बेहद ही खूबसूरत झीलों के ऊपर
अय्यनकेरी झील
Pc: Ambica adiga
चिकमंगलूर से 20 किमी दूरी पर स्थित अय्यनकेरी झील मलनाड में शांत एवं खूबसूरत वातावरण के मध्य स्थित है तथा कर्नाटक की दूसरे स्थान की सबसे बड़ी झील है। इसे 12वीं सदी में इस इलाके के उपजाऊपन को बनाये रखने के लिए बनाया गया था। इस झील के नजदीक ही एक पिरामिड के आकार वाली चोटी भी पर्यटकों के मध्य काफी लोकप्रिय है। इस खूबसूरत झील के किनारे पर्यटक सनराइज व सनसेट के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं, इसके अलावा यहां कैम्पिंग व फिशिंग जैसी मनोरंजन गतिविधियां का भी मजा लिया जा सकता है।यहां की यात्रा की योजना बनाये हुए पर्यटक इसी के नजदीक में स्थित शकुनी रंगनाथ मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं। अय्यनकीरी झील का उपयोग किसानों द्वारा आस पास के इलाकों में सिंचाई के लिए किया जाता है।
पंपा सरोवर
Pc:Adityamadhav83
बंगलुरु के पास विजयनगर साम्राज्य की प्राचीन राजधानी के भग्नावशेषों हम्पी और हॉस्पेट से ग्यारह किलोमीटर दूर तुंगभद्रा के पास पंपा सरोवर एक ऐतिहासिक स्थल है। पंपा सरोवर के पास पश्चिम मे एक पर्वत पर कई जीर्ण मंदिर स्थित हैं। सरोवर पांच प्रसिद्ध पौराणिक झीलों में एक है। पौराणिक कथायों के मुताबिक यह वही जगह है, जहां शबरी ने भगवान राम को अपने झूठे बेर खिलाये थे।
मंदिरों के शहर हंपी में कर सकते हैं ये काम
उन्कल झील
Pc: Aalokmjoshi
110 साल पुरानी उन्कल झील पर पर्यटकों को अवश्य जाना चाहिये क्योंकि यह अपने शान्त और सुरम्य वातावरण के लिये लोकप्रिय है। 200 एकड़ के क्षेत्र में फैली यह झील पर्यटकों द्वारा हुबली का सबसे ज्यादा घूमा जाने वाला आकर्षण है। मनोरंजक गतिविधियों के अलावा पर्यटक यहाँ पर शाम को सुन्द सूर्यास्त भी देख सकते हैं। इस स्थान का प्रमुख आकर्षण झील के बीच में स्थित स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा है।
उल्सूर झील
Pc:Saad Faruque
उल्सूर झील को बैंगलोर की सबसे बड़ी झील कहा जाता है। अपने शानदार और खूबसूरत वातावरण के कारण इसे बैंगलोर शहर के गौरव का दर्जा प्राप्त है। शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर आपको यहां हरियाली के बीच कुछ पल बिताने का मौका मिलेगा। यह झील कई वनस्पति और जीवों का निवासस्थान है । सैरसपाटे व फोटोग्राफी के लिए यह एक परफेक्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। 123.6 एकड़ में फैली इस शानदार झील की सैर आपको जीवनभर याद रहेगी।
कुक्करहल्ली झील
मैसूर के दिल में स्थित कुक्करहल्ली झील स्थानीय निवासी और पक्षी-प्रकृति प्रेमियों के बीच ख़ासा लोकप्रिय है, जिसे हर साल लाखों की तादाद में लोग घूमने पहुंचते हैं। 150एकड़ में फैली इस झील के आसपास पार्क स्थित है, जहां शाम के समय लोग अपनी थकान मिटाने पहुंचते हैं।
Pc:Vishwas Krishna
कावेरी, भीमेश्वर
Pc: Ashwin Kumar
बैंगलोर सिटी जंक्शन से 103 किलोमीटर की दूरी पर भीमेश्वरी कर्नाटक के मंड्या जिले में एक छोटा सा शहर है। यह कावेरी नदी पर शिवनामुद्र फॉल्स और मेकाडाटू के बीच स्थित है। तेज़ी से बहती कावेरी नदी, में अकसर लोग यहाँ के शात स्थानों पर तैराकी और हरिगोल की सवारी करते हैं। साहसी लोगों के लिए भीमेश्वरी में रिवर-राफ्टिंग एक सुरक्षित और मज़ेदार विकल्प हो सकता है। आप प्रकृति को निहारना चाहते हो या फिर किसी चुनौतीपूर्ण गतिविधि में शामिल होना चाहते हो, इसके लिए भीमेश्वरी एक उत्तेजक स्थान है।किसीशात स्थान पर आराम कीजिए, जंगल में जाकर वन्यजीव देखिए, महासिर पकडि़ए, ट्रैकिंग कीजिए-ये सब और इससे कही ज्यादा भीमेश्वरी में आपको मिलता है।