Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली के नज़दीकी ही बसे बेस्ट वीकेंड गेटावेस जो आपके वीकेंड को यादगार बना देंगे!

दिल्ली के नज़दीकी ही बसे बेस्ट वीकेंड गेटावेस जो आपके वीकेंड को यादगार बना देंगे!

भारत की राजधानी दिल्ली, जो राजनैतिक राजधानी भी है, अपने जीवंत संस्कृति और आधुनिक परंपरा को अपने में समेटे हुए हमेशा से ही पर्यटकों की पहली पसंद रही है। बड़े दिल वालों की दिल्ली के आसपास भी कई ऐसी जगह हैं जो पिकनिक स्पॉट के रूप में आदर्श जगह हैं। इन पिकनिक स्पॉट के साथ ही साथ अगर आप अपने वीकेंड के दो दिनों की छुट्टियां दिल्ली के आसपास ही कहीं बिताना चाह रहे हैं तो दिल्ली के पास आपके लिए वीकेंड गेटावेस के बहुत सारे विकल्प उपलब्ध हैं।

[राजस्थान के सरिस्का बाघ अभ्यारण्य की रोमांचक यात्रा!][राजस्थान के सरिस्का बाघ अभ्यारण्य की रोमांचक यात्रा!]

अगर आप अपने 9-5 वाली नौकरी से दूर अपने वीकेंड की छुट्टियों का लुत्फ़ पूरी तरह से उठाने चाहते हैं तो यह जगहों की लिस्ट आपकी पूरी मदद करेगी। इस लिस्ट में वो सारी जगह शामिल हैं जहाँ आप अपने मन के हिसाब से अपने आपको एक अलग और सबसे खुशनुमा पल का अनुभव करा सकेंगे। साहसिक गतिविधियों से लेकर एक शांतिपूर्ण जगह, सारी विशेषताएं आपको इसी लिस्ट में मिल जाएँगी।

[मांडवा: राजसी और ग्राम्य जीवन का समागम!][मांडवा: राजसी और ग्राम्य जीवन का समागम!]

ऊँची ऊँची पहाड़ियों,ऐतिहासिक धरोहरों,नदियों और भारतीय संस्कृति से घिरे हुए यह जगह अपने आप में एक अलग और खास नज़ारों का निर्माण करते हैं। किसी जगह की खूबी है एडवेंचर तो किसी के सुन्दर नज़ारे, किसी का इतिहास इतना मजबूत है कि आज भी भारत को अपने पुराने समय में दोबारा से ले जाते हैं।

तो चलिए चलते हैं हम ऐसे ही जगहों की सैर पर उनकी खूबसूरत तस्वीरों के साथ जो आपका मन पूरी तरह मोह लेंगे और आपके वीकेंड को यादगार वीकेंड में बदल देंगे।

नैनीताल

नैनीताल

हिमालय पर्वत की तलहटी पर कुमाऊं जिले में बसा नैनीताल भारत में 'तालाब का जिला' भी कहलाता है। हिन्दू धर्म के पवित्र स्थानों में से एक यह दिल्ली के नज़दीक ही बसे सबसे प्रसिद्द जगहों में से एक है। यह दिल्ली से लगभग 296 किलोमीटर दूर स्थित है।

Image Courtesy:Sanjoy Ghosh

मनाली

मनाली

कुल्लू-मनाली में बसा सबसे ऊँचा हिल स्टेशन दिल्ली के नज़दीक ही बसे सबसे मनपसंद स्टेशनों में से एक है। यह दिल्ली से लगभग 550 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Bleezebub

धर्मशाला

धर्मशाला

धर्मशाला एक खूबसूरत शहर, जो शंकुवृक्ष और ओक के पेड़ों, बर्फ से ढकी चोटियों और अपने अद्भुत सुंदरता के मोह से हर बार सैलानियों को अपनी और आकर्षित करता है, दिल्ली से लगभग 487 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Alok Kumar

मसूरी

मसूरी

'पहाड़ों की रानी' के नाम से जाना जाने वाला हिल स्टेशन, मसूरी भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है, जो दिल्ली से लगभग 270 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Akhil.jain1912

शिमला

शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य की राजधानी, जिसे भारत में गर्मियों की राजधानी भी कहा जाता है, दिल्ली से लगभग 358 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Betelgeuse

बिर

बिर

मुख्यतः पर्यावरणीय पर्यटन के लिए जाना जाने वाला हिमाचल प्रदेश का प्राचीन गाँव, बिर दिल्ली से लगभग 534 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Fredi Bach

मेक लॉडगंज

मेक लॉडगंज

शहर के निर्वासन क्षेत्र में तिब्बती मंत्रिमंडल के साथ मेक लॉडगंज धर्मशाला के पास ही स्थित हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है, जो दिल्ली से लगभग 481 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:sanyam sharma

 कसौल

कसौल

हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी पर बसा, कसौल युवाओं के बीच प्रसिद्द सबसे खूबसूरत और मज़ेदार हिल स्टेशन है, जो दिल्ली से लगभग 528 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Alok Kumar

मंडी

मंडी

व्यास नदी के साथ बसा मंडी, हिमाचल प्रदेश में शिमला के बाद दूसरा सबसे प्रसिद्द और मनपसंद स्थान है, जो दिल्ली से लगभग 512 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Satisthakur023

कुल्लू

कुल्लू

समुद्री तल से लगभग 1,230 किलोमीटर की ऊंचाई पर बसा हिमाचल प्रदेश का मशहूर शहर कुल्लू 'देवताओं की घाटी' भी कहलाता है। यह दिल्ली से लगभग 498 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Biswarup Ganguly

ऋषिकेश

ऋषिकेश

उत्तराखंड में एडवेंचर की राजधानी कहलाने वाला ऋषिकेश शहर, दिल्ली से लगभग 228 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Sumita Roy Dutta

कसौली

कसौली

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बसा छावनी क्षेत्र कसौली, दिल्ली से लगभग 294 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:ßlåçk Pærl

डलहौज़ी

डलहौज़ी

हिमाचल प्रदेश राज्य में बसा ब्रिटिश राज का गवाह डलहौज़ी क्षेत्र, दिल्ली से लगभग 565 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Rachitplah27

कुफ़री

कुफ़री

हिमाचल प्रदेश राज्य में हिमालय की तलहटी पर बसा क्षेत्र कुफ़री, दिल्ली से लगभग 360 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Shahnoor Habib Munmun

चेल

चेल

पहले ज़माने में राजसी परिवार का खेल का मैदान और पटियाला के महाराजा का वास स्थल चेल, हिमाचल प्रदेश राज्य के प्रसिद्द हिल स्टेशनों में से एक है। यह दिल्ली से लगभग 333 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Subhashish Panigrahi

भीमताल

भीमताल

उत्तराखंड राज्य का सबसे बड़ा और खूबसूरत झील भीमताल, दिल्ली से लगभग 307 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Sujayadhar

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा, उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जिले में एक छावनी क्षेत्र और नगर निगम है, जो दिल्ली से लगभग 370 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Travelling Slacker

रानीखेत

रानीखेत

व्यापक रूप से 'रानी के मैदान' के रूप में जाना जाने वाला रानीखेत, उत्तराखंड राज्य में अल्मोड़ा जिले का एक सुंदर हिल स्टेशन है, जो दिल्ली से लगभग 360 किलोमीटर की दूरी पर।

Image Courtesy:Pjoshi260

 औली

औली

उत्तराखंड राज्य में बसे औली क्षेत्र में आप भारत और एशिया के सबसे लंबे केबल कार के मज़े ले सकते हैं। यहाँ का हरा भरा बुग्याल भी पर्यटकों को हर बार अपनी ओर लुभाता है। यह दिल्ली से लगभग 500 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Induhari

बिनसर

बिनसर

उत्तराखंड राज्य में कुमाऊं की पहाड़ियों पर बसा बिनसर, प्रसिद्द वन्यजीव अभ्यारण्य है, जो दिल्ली से लगभग 385 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Rajborah123

चम्बा

चम्बा

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में बसा चम्बा, एक प्राचीन और छोटा सा हिल स्टेशन है जो दिल्ली से लगभग 572 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Voobie

कनताल

कनताल

उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून से लगभग 78 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कनताल एक छोटा सा गाँव है, जो दिल्ली से लगभग 322 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Nimish2004

मुक्तेश्वर

मुक्तेश्वर

उत्तराखण्ड राज्य में कुमाऊं पहाड़ियों के बीच बसा मुक्तेश्वर एक छोटा सा खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो दिल्ली से लगभग 329 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Sanjoyg

कौसानी

कौसानी

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में समुद्र तल से 6075 फीट की ऊंचाई पर बसा कौसानी एक खूबसूरत पर्वतीय पर्यटक स्थल है।यह दिल्ली से लगभग 411 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Sujayadhar

 पौड़ी

पौड़ी

उत्तराखंड में गढ़वाल जिले का मुख्यालय पौड़ी, दिल्ली से लगभग 358 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Fowler&fowler

सोलन

सोलन

हिमाचल प्रदेश में स्थित सोलन जिला एक सुंदर और भारत के मशरूम शहर के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मशरूम की खेती होती है। यह दिल्ली से लगभग 297 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Garconlevis

चकराता

चकराता

उत्तराखंड में स्थित चकराता अपने शांत वातावरण और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण के लिए जाना जाता है। दिल्ली से यह लगभग 326 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy: Nipun Sohanlal

काठगोदाम

काठगोदाम

गौला नदी की तट पर बसा काठगोदाम कुमाऊं पर्वतों का प्रवेशद्वार है। उत्तराखंड के नैनीताल जिले का यह क्षेत्र समुद्र तल से 554 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह दिल्ली से लगभग 292 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:sanjoy

नाहन

नाहन

नाहन रसीले हरे जंगलों और बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ एक शानदार शहर है। यह हिमाचल प्रदेश में शिवालिक पहाड़ियों पर बसा है। यह दिल्ली से लगभग 251 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Harvinder Chandigarh

नारकंडा

नारकंडा

नारकंडा प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर एक शानदार पहाड़ी पर्यटन स्थल है, जो हिमाचल प्रदेश में स्थित है और यह दिल्ली से लगभग 431 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Harshitshukla7

चौकोरी

चौकोरी

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जि़ले में समुद्रतल से 2010 मी. ऊपर स्थित चौकोरी एक सुंदर हिल स्टेशन है। यह दिल्ली से लगभग 470 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Parthasarathi Chattopadhyay

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी धरासू से 18 मील दूर गंगोत्री के मार्ग पर स्थित प्राचीन तीर्थ है। विश्वनाथ के मंदिर के कारण ही इसका नाम उत्तर-काशी हुआ है। उत्तराखंड के सुरम्य व मनोरम स्थल उत्तरकाशी को देवाधिदेव भगवान शंकर का निवास माना जाता है, जो दिल्ली से लगभग 433 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Barry Silver

चोपता

चोपता

चोपता उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग ज़िले में उखीमठ से 37 किलोमीटर दूर समुद्र की सतह से 9515 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह दिल्ली से लगभग 408 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Travelling Slacker

शोघी

शोघी

शिमला से लगभग 13 किलोमीटर पहले ही स्थित शोघी नैशनल हाइवे 22 के 5700 फीट उँचाई पर बसा है, जो दिल्ली से लगभग 330 किलोमीटर दूर स्थित है।

Image Courtesy:India Untravelled

लैंसडौन

लैंसडौन

लैंसडौन उत्तरखंड के गढ़वाल जिले में स्थित, दिल्ली से लगभग 260 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Priyambada Nath

काँगड़ा

काँगड़ा

काँगड़ा हिमाचल प्रदेश का ऐतिहासिक नगर तथा जिला है, जो दिल्ली से लगभग 454 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Ashish Sharma

धनौलटी

धनौलटी

मसूरी से लगभग तीस किलोमीटर दूर टिहरी जाने वाले रास्ते पर यह शांत और खूबसूरत जगह है, जो दिल्ली से लगभग 302 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Alok Prasad

नौकुचियाताल

नौकुचियाताल

नौकुचियाताल भीमताल से 4 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व समुद्र की सतह से 1292 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है, जो दिल्ली से लगभग 294 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Dr Satendra

बरोट

बरोट

बरोट हिमाचल प्रदेश राज्य में मंडी का एक सुंदर घना जंगल है जो देवदार के वृक्षों से घिरा हुआ है। यह दिल्ली से लगभग 497 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Shalabh

पंगोट

पंगोट

पंगोट, उत्तराखंड राज्य में एक छोटा गाँव है जो नैनीताल शहर से 15 किमी की दूरी पर स्थित है और यह अपने पक्षी अभ्यारण्य के लिए सबसे ज़्यादा प्रसिद्द है। । यह दिल्ली से लगभग 305 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Dibyendu Ash

आगरा

आगरा

उत्तरप्रदेश राज्य में बसा दुनिया का प्रसिद्द शहर, दुनिया के सात अजूबों में से एक, ताज महल के लिए विश्वप्रसिद्ध है। यह दिल्ली से लगभग 180 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Jhuma Datta

मथुरा

मथुरा

कृष्ण की नगरी और उत्तरप्रदेश में बसा हिन्दू धर्म का पवित्र धार्मिक स्थल मथुरा, दिल्ली से लगभग 136 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Nico Crisafulli

ओरछा

ओरछा

मध्यप्रदेश राज्य में पहाड़ों की गोद में स्थित ओरछा एक समय बुंदेलखण्ड की राजधानी हुआ करता था। यह मध्यप्रदेश का सबसे ऐतिहासिक शहर भी है जो दिल्ली से लगभग 485 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Dennis Jarvis

जयपुर

जयपुर

जयपुर को आधुनिक शहरी योजनाकारों द्वारा सबसे नियोजित और व्यवस्थित शहरों में से गिना जाता है। देश के सबसे प्रतिभाशाली वास्तुकारों में इस शहर के वास्तुकार विद्याधर चक्रवर्ती का नाम सम्मान से लिया जाता है।यह दिल्ली से लगभग 268 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Ziaur Rahman

जैसलमेर

जैसलमेर

अनुपम वस्तुशिल्प, मधुर लोक संगीत, विपुल सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को अपने में संजोये हुए राजस्थान में स्थित जैसलमेर स्वर्ण नगरी के रूप में विख्यात है। यह दिल्ली से लगभग 754 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy: Flicka

पुष्कर

पुष्कर

पुष्कर राजस्थान का विख्यात तीर्थस्थल है, जहाँ प्रतिवर्ष प्रसिद्ध 'पुष्कर मेला' लगता है। यह राजस्थान के अजमेर जिले में है। यह दिल्ली से लगभग 414 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Ekabhishek

जोधपुर

जोधपुर

जोधपुर, जयपुर के बाद राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा रेगिस्तान शहर है। अपनी अनूठी विशेषताओं के कारण इस शहर को दो उपनाम 'सन सिटी' और 'ब्लू सिटी' मिले हैं। जोधपुर थार के रेगिस्तान के बीच अपने ढेरों शानदार महलों, दुर्गों और मन्दिरों वाला प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

Image Courtesy:soylentgreen23

बीकानेर

बीकानेर

राजस्थानी शहर बीकानेर, सुनहरी रेत के टीबों, ऊँटों और वीर राजपूत राजाओं के साथ रेगिस्तान के गहरे रोमांस की मिसाल है। यह दिल्ली से लगभग 424 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Archan dave

रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान,माधोपुर

रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान,माधोपुर

रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, उत्तर भारत में सबसे बड़ा वन्यजीव भंडार में से एक है, जो राजसी खेल संरक्षण था। यह दिल्ली से लगभग 394 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Sundeep Kheria

अजमेर

अजमेर

अजमेर, राजस्थान के अजमेर जिले में अरावली श्रेणी के साथ ही स्थित राज्य का पाँचवा बड़ा शहर है और राजधानी शहर जयपुर से 135 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह दिल्ली से लगभग 391 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Logawi

जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान

जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान

उत्तराखंड में स्थित जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान वन्य जीव प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। पहले यह उद्यान रामगंगा राष्ट्रीय उद्यान के नाम से जाना जाता था परंतु वर्ष 1957 में इसका नाम कॉर्बेट नेशनल पार्क (कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान) रखा गया। यह दिल्ली से लगभग 246 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Ekabhishek

रणकपुर

रणकपुर

रणकपुर, राजस्थान के पाली जिले में उदयपुर और जोधपुर के बीच अरावली पर्वत श्रृंखला के पश्चिम की ओर स्थित एक छोटा सा गाँव है। यह दिल्ली से लगभग 627 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Nagarjun Kandukuru

हरिद्वार

हरिद्वार

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, हरिद्वार वह स्थान है जहाँ अमृत की कुछ बूँदें भूल से घड़े से गिर गयीं जब खगोलीय पक्षी गरुड़ उस घड़े को समुद्र मंथन के बाद ले जा रहे थे। यह उत्तराखंड में स्थित भारत का सबसे पवित्र स्थल है। दिल्ली से इसकी दूरी लगभग 222 किलोमीटर है।

Image Courtesy:Wolfgang Maehr

खजुराहो

खजुराहो

खजुराहो, मध्‍यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित एक सुरम्‍य स्‍थल है जो विंध्‍य पर्वत श्रृंखला की पृष्‍ठभूमि में स्थित है। खुजराहो का नाम दुनिया के नक्‍शे पर विश्‍व धरोहर के रूप में जाना जाता है। यह दिल्ली से लगभग 663 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Sushmaahuja17

अमृतसर

अमृतसर

पंजाब में स्थित अमृतसर सिक्ख समुदाय का अध्यात्मिक और सांस्कृतिक केन्द्र है। यह उत्तर-पश्चिम भारत के सबसे बड़े शहरों में से एक है, जो दिल्ली से लगभग 452 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Asajaysharma13

दौसा

दौसा

दौसा राजस्थान का एक प्रमुख और ऐतिहासिक शहर है, जो दिल्ली से लगभग 285 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Chetan

सरिस्का टाइगर रिज़र्व, अलवर

सरिस्का टाइगर रिज़र्व, अलवर

राजस्थान के अलवर जिले में करीब 866 वर्ग किलोमीटर में फैले सरिस्का को वन्य जीव अभ्यारण्य का दर्जा 1955 में मिला, और जब प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत हुई, तो 1978 में इसे टाइगर रिजर्व बना दिया गया। दिल्ली से यह लगभग 213 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Lavishdaga

भरतपुर पक्षी अभ्यारण्य

भरतपुर पक्षी अभ्यारण्य

भरतपुर पक्षी अभयारण्य पार्क को केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान के तौर पर भी जाना जाता है, यह भारत के राजस्थान राज्य के भरतपुर क्षेत्र में है, जो दिल्ली से लगभग 226 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Skpandroid

नीमराणा

नीमराणा

नीमराणा भारत के राजस्थान प्रदेश के अलवर जिले का एक प्राचीन ऐतिहासिक शहर है, जो बहरोड़ तहसील में दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर दिल्ली से 122 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Archit Ratan

चूरू

चूरू

चूरू,राजस्थान में स्थित छोटा सा नगर है जिसे थार मरुस्थल का द्वार भी कहा जाता है। यहाँ का वन्यजीव अभ्यारण्य पर्यटकों के मुख्य आकर्षण का केंद्र है। यह दिल्ली से लगभग 257 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Koshy Koshy

बूंदी

बूंदी

राजस्थान में स्थित बूंदी जिले को वहां के अलंकृत किले, शानदार महल और राजपूत वास्तुकला, सुंदरता से नक्काशी किये गए कोष्ठक और स्तंभ आदि एक आकर्षक पर्यटक स्थल बनाते हैं। यह दिल्ली से लगभग 485 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Raphael Affentranger

मांडवा

मांडवा

राजस्थान के झुनझुन जिले में स्थित मांडवा अपने अतीत की भव्यता को शान से दर्शाता है। अपनी कई सारी विशेषताओं की वजह से मांडवा 'रेगिस्तान का हीरा' कहलाता है। यह दिल्ली से लगभग 233 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Harry Li

अम्बाला

अम्बाला

आज के जमाने में अम्बाला अपने विज्ञान सामग्री उत्पादन व मिक्सी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। हरयाणा राज्य में बसे अम्‍बाला को विज्ञान नगरी कह कर भी पुकारा जाता है कयोंकि यहां वैज्ञानिक उपकरण उद्योग केंद्रित है। यह दिल्ली से लगभग 196 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Ramón

लुधियाना

लुधियाना

सतलुज नदी के किनारे स्थित लुधियाना भारत के पंजाब राज्य का सबसे बड़ा शहर है। राज्य के केंद्र में स्थित इस शहर को दो भागों नया शहर और पुराने शहर में बांटा गया है। यह दिल्ली से लगभग 312 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Deekaylucknow

पंचकुला

पंचकुला

पंचकूला भारत के योजनाबद्ध शहरों में से एक और चंडीगढ़ का सैटेलाइट शहर है। यह दिल्ली से लगभग 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Ekabhishek

हांसी

हांसी

पहले हांसी हरियाणा का प्रमुख प्रशासनिक शहर हुआ करता था। हांसी में एक क़िला है, जिसको देखने के लिए अनेक पर्यटक यहाँ आते हैं। क़िले में पर्यटक योद्धेया वंश के बर्तन और अनेक अवशेषों को देख सकते हैं। यह दिल्ली से लगभग 138 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Amrahsnihcas

मोरनी हिल्स

मोरनी हिल्स

मोरनी हिल्स या भोज जबियाल हरियाणा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यह पंचकूला और हरियाणा का उच्चतम बिंदु है।यह दिल्ली से लगभग 260 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Image Courtesy:Manojkhurana

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X