Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रहस्य : लखनऊ की इन जगहों को माना गया है सबसे प्रेतवाधित

रहस्य : लखनऊ की इन जगहों को माना गया है सबसे प्रेतवाधित

उत्तर प्रदेश के शहर लखनऊ की चुनिंदा प्रेतवाधित जगहें। Mysterious places in Uttar Pradesh where souls use to give signs of their Presence.

'मौत के बाद की जिंदगी' दुनिया का सबसे बड़ा रहस्य है। इस गुत्थी को आज तक कोई नहीं सुलझा सका है। यहां तक कि विज्ञान भी इस रहस्य के विषय में सटीक जानकारी नहीं देता। वैसे क्या आपने कभी सोचा है कि इंसान की वो दुनिया कैसी होती जहां वो अपनी मौत के बाद प्रवेश करता है ? या फिर भूत-प्रेत, आत्माओं के किस्से अकसर इंसानों के इर्द गिर्द ही क्यों घूमते है ? ऐसी क्या वजह है कि मौत के बाद भी कुछ आत्माएं अपने होने का एहसास दिलाती हैं ?

इंसानी आत्माओं को शांत और उग्र रूप में बांटा गया है। धर्म शास्त्रों के अनुसार जिन इंसानों का अंतिम संस्कार विधि विधान से नहीं किया जाता वो प्रेत बनकर अपनी मुक्ति के लिए भटकते हैं। अपने होने का एहसास कराते हैं ताकि उन्हें इस दुनिया से मुक्ति मिल सके।

रहस्य की पड़ताल में आज हम आपको उत्तर प्रदेश के शहर लखनऊ की उन प्रेतवाधित जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आज भी भटकती रूह अपने होने का एहसास कराती हैं।

लखनऊ का बलरामपुर अस्पताल

लखनऊ का बलरामपुर अस्पताल

लखनऊ के चुनिंदा प्रेतवाधित स्थानों में बलरामपुर अस्पताल भी आता है। यह अस्पताल अतीत से जुड़े कई रहस्यमयी किस्सों ने जुड़ा है। कहा जाता है कि यहां भूत-प्रेत भी डॉक्टर के रूप में मरीजों का इलाज किया करते थे।

इस अस्पताल से एक बेहद ही अद्भुत कहानी जुड़ी है कि बताया जाता है कि कभी कोई महिला गंभीर हालत में यहां पहुंची थी, जिसका ऑपरेशन किया जाना था, लेकिन उस दौरान ऑपरेशन के लिए कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था।


लेकिन जब अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा किसी डॉक्टर को बुलाया गया तो सब हैरान रह गए, उस महिला का ऑपरेशन हो चुका था। उस महिला का ऑपरेशन किसने किया यह बात आज तक एक रहस्य बनी हुई है।

लखनऊ का ओइल हाउस

लखनऊ का ओइल हाउस

लखनऊ का ओइल हाउस से भी कई रहस्यमय किस्से जुड़े हुए हैं। कहा जाता है कि इस भवन में आज भी अंग्रेज सैनिकों की आत्मा भटकती है। दरअसल यह भवन भारत में ब्रिटिश हुकूमत के दौरान हुए कत्लेआम से जुड़ा है।

कहा जाता है कि जब अंग्रेजों ने वाज‌िद अली शाह पर आक्रमण किया था तब ओइल हाउस में मौजूद कुंए में अंग्रेज सिपाहियों को मार-मार का फेंका गया था। इस भवन में आज भी उन सैनिकों की रूह भटकती हैं। कुएं में मौजूद आत्माएं कई लोगों का अपना शिकार बना चुकी है।

लखनऊ का रेलवे क्वाटर

लखनऊ का रेलवे क्वाटर

एक रहस्यमयी किस्सा लखनऊ के एक रेलवे क्वार्टर से भी जुड़ा है। जो शहर के सबसे भुतहा जगहों में शामिल है। कहा जाता है कि रेलवे क्वार्टर से एक अंग्रेज इंजीनियर की से जुड़ी है। जानकारों के कथनों के अनुसार इस इंजिनियर की पत्नी को किसी अंग्रेज अफसर से प्यार हो गया था, कुछ समय तक यह प्रेमलिला चलती रही।

लेकिन एक दिन इंजीनियर ने अपनी पत्नी को उस अफसर के साथ आपत्त‌िजनक हालत में देख लिया, जिसके बाद उस इंजिनियर ने उस अफसर की हत्या कर दी औऱ खुद भी आत्महत्या कर ली। यह हत्या औऱ आत्महत्या कांड लखनऊ रेलवे क्वार्टर में हुआ था। जहां आज भी उस इंजीनियर की आत्मा भटकती है।

इस समर वेकेशन इन चीजों का आनंद लेना न भूलेंइस समर वेकेशन इन चीजों का आनंद लेना न भूलें

निराला नगर कालोनी

निराला नगर कालोनी

लखनऊ के हॉन्टेड स्थानों में शहर की निराला नगर कालोनी का नाम भी आता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार यहां पहले कब्रिस्तान हुआ करता था। जिसे उजाड़ कर कालोनी का निर्माण करवाया गया। कहते हैं यहां बुरी ताकतों का साया है, जो अपने स्थान से हटाए जाने के कारण इधर-उधर भटक रही हैं।

यह पूरी कालोनी आत्माओं के कब्जे में, जहां बीच-बीच में अनोहनियां घटती रहती है। लोगों का मानना है कि कोलोनी की कुछ जगहें रात के समय काफी ज्यादा डरावनी नजर आती हैं। साथ ही यहां अजीबोगरीब चीजें भी मिलना आम है।

चैत्र नवरात्रि 2018 : कर्ज मुक्ति और मनचाही मुराद के लिए यहां करें दर्शनचैत्र नवरात्रि 2018 : कर्ज मुक्ति और मनचाही मुराद के लिए यहां करें दर्शन

सिकंदरा बाग

सिकंदरा बाग

लखनऊ का सिकंदरा बाग भी प्रेतवाधित स्थानों में गिना जाता है। माना जाता है कि यहां रात में अजीबोगरीब चीजें दिखाई देती हैं। शाम के वक्त यहां अजीब सा सन्नाटा पसर जाता है। अतीत के जानकारों के मुताबिक यहां अंग्रेजों ने कई भारतीय सिपाहियों को मारा था। जिनकी अंतिम क्रिया ठीक प्रकार से न होने के कारण उनकी रूह यहां पूरे बाग में भटकती है।कश्मीर जाकर आनंद उठाएं इस खास फूलों के मेले का

लखनऊ का इमामबाड़ा

लखनऊ का इमामबाड़ा

उपरोक्त स्थानों के अलावा लखनऊ का इमामबाड़ा भी प्रेतवाधित स्थानों में गिना जाता है। जानकारों के अनुसार यहां एक गुप्त तहखान मौजूद है जहां कभी कैदियों को रखा जाता था। कहा जाता है कि इस तहखाने में कैद लोगों की मौत हो होने लग गई थी, जिसके बाद से उनकी आत्मा यहां भटकती है। शाम के बाद यहां अजीबोगरीब आवाजें सुनना आम है।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X