Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कम बजट में स्नोफॉल का मजा लेना है तो यहां जरूर आएं

कम बजट में स्नोफॉल का मजा लेना है तो यहां जरूर आएं

उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत स्थलों में से एक धनौल्टी, सर्दियों में छुट्टियां बिताने का सबसे परफेक्ट प्लेस है/Dhanaulti, a perfect weekend getaway this season

देवभूमि उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आत्मिक व मानसिक शांति की तलाश कर रहे खोजियों के लिए, यह भूमि किसी खजाने से कम नहीं। पहाड़ी खूबसूरती से लबरेज उत्तराखंड अध्यात्म का बड़ा केंद्र माना जाता है। यहां साल के हर माह पर्यटकों का आवागमन लगा रहता है। हिमालय की गोद में बसा ये राज्य किसी जन्नत से कम नहीं। यहां घूमने, सैर सपाटे के लिहाज से अनगिनत जगहें हैं, जहां आकर आप खुद को प्रकृति के बेहद करीब महसूस करेंगे।

सच मानिए तो जीवन जीने का सही मजा प्रकृति के साथ समय बिताने में ही है। आज हम आपको 'नेटिव प्लानेट' की 'ट्रैवल सफारी' में देवभूमि के प्राकृतिक खजाने में से एक खूबसूरत स्थल की सैर कराने जा रहे हैं, जहां सर्दियों का मौसम आते ही सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ती है।

धनौल्टी हिल स्टेशन

धनौल्टी हिल स्टेशन

PC- Emranchal

उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत स्थलों में से एक धनौल्टी, सर्दियों में छुट्टियां बिताने का सबसे परफेक्ट प्लेस है। यह हिल स्टेशन देवदार के जंगलों से घिरा है। देवदार की यहां प्रचुरता होने के कारण, देवदार के जंगल अब धनौल्टी की पहचान बन गए हैं। अगर आप शहर की भीड़-भाड़ भरी जिंदगी से हटकर थोड़ा समय प्रकृति के साथ बिताना चाहते हैं, तो यह एक आदर्श जगह है। यह हिल स्टेशन मसूरी से काफी नजदीक है, आप चाहे तो यहां घूमने के बाद मसूरी का मनमोहक आबोहवा का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप स्नो फॉल का मजा लेना चाहते हैं, तो यहां सर्दियों के बीच का प्लान जरूर बनाएं।

एक शांतिपूर्ण स्थल

एक शांतिपूर्ण स्थल

PC- Royalvarun266

धनौल्टी अपने शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। जिस कारण यहां पर्यटक ज्यादा आना पसंद करते हैं। यहां सर्द हवाओं के बीच चहलकदमी किसी का भी मन मोह लेगी। देखा जाए तो यह जगह न्यू वेडिंग कपल्स के लिए भी काफी ज्यादा मायने रखती है। यहां की ठंडी हवाए रोमांस प्रेमियों को अपनी ओर खींच लेती हैं। यहां का मनमोहक मौसम, बर्फ से ढकी पहाड़ी धनौल्टी की मुख्य खासियत है। जो इस स्थल को छुट्टियां बिताने के लिए एक खास जगह बनाती है। आप चाहें तो यहां आसपास स्थित और भी कई खूबसूरत पर्यटक स्थलों की सैर का आनंद उठा सकते हैं। जोरांडा फॉल्स, ईको-पार्क, सुरकांडा देवी मंदिर, जैन मंदिर, व दवावतार मंदिर यहां की देखने लायक जगहे हैं।

कैसे पहुंचे धनौल्टी

कैसे पहुंचे धनौल्टी

PC- Anandsingh444

धनौल्टी हिल स्टेशन पहुंचने के लिए आपको ऋषिकेश-चंबा सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा। यह पर्यटक स्थल चंबा से मात्र 35 किमी जबकि मसूरी से 24 किमी की दूरी पर स्थित है। अगर आप यहां हवाई मार्ग से आना चाहते हैं तो यहां का नजदीकी हवाई अड्डा देहरादून स्थित जोली ग्रांट है। रेल मार्ग के लिए आपको देहरादून /ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का सहारा लेना पड़ेगा। देहरादून/ऋषिकेश भारत के कई अहम शहरो व राज्यों से जुड़ा हुआ है। सड़क मार्ग के लिए अच्छा होगा की आप ऋषिकेश से बस का सफर करें।

करें यहां की सैर - चंबा पर्यटन स्थल

करें यहां की सैर - चंबा पर्यटन स्थल

PC- KumarAmit30

ऋषिकेश-न्यू टिहरी सड़क मार्ग के बीच चंबा एक बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थल है। आप चाहें तो धनौल्टी का आनंद उठाने के बाद यहां की मनमोहक आबोहवा का लुत्फ उठा सकते हैं। बुरांश व देवदार के घने जंगल के बीच यह स्थल सैलानियों को मध्य काफी लोकप्रिय है। आप यहां से हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों के अद्भुत नजारे देख सकते हैं। अगर आप कम बजट में खूबसूरत हिल स्टेशन का मजा लेना चाहते हैं, तो चंबा की सैर का आनंद जरूर उठाएं।

चंबा में घूमने की जगहें

चंबा में घूमने की जगहें

PC- Paul Hamilton

चंबा पक्षियों को करीब से निराहने का सबसे परफेक्ट प्लेस है। यहां आप पक्षियों की विभिन्न हिमालयी प्रजातियों को देख सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको दूरबीन का सहारा लेना होगा। बता दें कि यहां की सबसे बड़ी खासियत यहां का शांत परिवेश है, जो इसको सबसे अगल बनाता है। आप यहां स्थित बागेश्वर मंदिर के दर्शन कर सकते हैं, जो यहां का मुख्य आकर्षण है। यहां स्थापित शिवलिंग पौराणिक महत्व रखता है। आप यहां फूलों की वाटिका का भी आनंद ले सकते हैं। जो कृषि वैज्ञानिकों को लिए प्रमुख जगहों में से एक है।

न्यू टिहरी

न्यू टिहरी

PC- Rahul upreti

ऋषिकेश-चंबा के रास्ते आप न्यू टिहरी शहर की खूबसूरती का भी आनंद ले सकते हैं। यह पहाड़ी शहर अपने ऊंचे बांध (टिहरी डैम) के लिए पूरी दुनिया भर में जाना जाता है। न्यू टिहरी शहर का अपना अलग इतिहास है, कहा जाता है, यहां बांध बनाने के लिए पूरे टिहरी शहर को डूबा दिया गया था, जिसके बाद ऊपर पहाड़ी पर न्यू टिहरी नाम से नया शहर बसाया गया। अगर आप यहां के स्थनीय निवासियों से बात करे, तो आप इसके पीछे छिपे इतिहास को अच्छी तरह जान पाएंगे। यह पहाड़ी शहर पर्यटन व धार्मिक लिहाज से काफी मायने रखता है। यहां हर साल पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। अगर आप यहां आएं तो यहां स्थित टिहरी डैम को जरूर देखें।

 पहाड़ों की रानी मसूरी

पहाड़ों की रानी मसूरी

PC- Paul Hamilton

देवभूमि स्थित मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। यहां साल के हर माह सैलानियों का आवागमन लगा रहता है। उत्तराखंड आया हर पर्यटक यहां आने की इच्छा जरूर रखता है। यह स्थल अपने खूबसूरत व्यू प्वाइंट के लिए जाना जाता है। यहां से पहाड़ी नजारा काफी रोमांचक अनुभव देता है। झड़ीपानी फाल, कैमल बैक रोड , चाइल्डर्स लॉज , म्युनिसिपल गार्डन, कैम्पटी फाल, यहां के मुख्य आकर्षण हैं। अगर आप यहां आए, तो यहां की मनमोहक आबोहवा का आनंद जरूर उठाएं। यहां तक पहुंचने के लिए देरादून से सीधे बस सेवा है।

अध्यात्म की नगरी ऋषिकेश

अध्यात्म की नगरी ऋषिकेश

PC- Dan Searle

उपरोक्त पर्यटन स्थलों के बाद अगर आप चाहें तो ऋषिकेश की सैर का भी आनंद ले सकते हैं। यह शहर उत्तराखंड के प्रमुख स्थलों में से एक है, जिसे अध्यात्म की नगरी भी कहा जाता है। आत्मिक व मानसिक शांति के लिए यह एक परफेक्ट प्लेस है। ऋषिकेश अपने एडवेंचर्स के लिए जाना जाता है। यहां आप प्रकृति की खूबसूरती के साथ-साथ कई तरह के वाटर एडवेंचर का भी आनंद ले सकते हैं। आप यहां रिवर राफ्टिंग से लेकर रॉक क्लाइंबिंग का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। यहां रात्रि विश्राम के लिए कई सस्ते होटल्स व लॉज उपलब्ध हैं।

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X