Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब कैम्पिंग नहीं बल्कि मजा ले ग्‍लैंपिंग का

अब कैम्पिंग नहीं बल्कि मजा ले ग्‍लैंपिंग का

अगर आप जिन्दगी में कुछ रोमांचक करना चाहते हैं, तो मजा ले ग्‍लैंपिंग

By Namrata Shatsri

हम सभी का मन करता है कि रोज़मर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेकर कुछ नया करें। कुछ लोगों को रोमांच पसंद होता है तो कोई बस शांत वातावरण में आराम करना चाहता है। लेकिन अगर आप इन दोनों चीज़ों को एकसाथ जोड़ दें तो आप ग्‍लैंपिंग का मज़ा ले सकते हैं।

OMG...!!! भारत के ऐसे होटल जहां एक दिन का किराया है 6 लाख रुपएOMG...!!! भारत के ऐसे होटल जहां एक दिन का किराया है 6 लाख रुपए

ग्‍लैमरस कैंपिंग और लग्‍जरियस कैंपिंग का नया मतलब हे ग्‍लैंपिंग। ग्‍लैपिंग में आप ना केवल कैंपिंग में एडवेंचर का मज़ा ले सकते हैा बल्कि आपको कैंपिंग की क्‍वालिटी से भी कोई समझौता नहीं करना पड़ेगा। हर कोई अलग-अलग तरह की लग्‍जरी कैंपिंग देता है लेकिन इसमें सामान्‍यत: आपको पलंग पर सोने को मिलेगा और फर्निश्‍ड कैंप होंगें। बस कुछ यही है ग्‍लैंपिंग।

अब आपको टॉप क्लास और फ़्लूएंट इंग्लिश सिखाएंगी इस मंदिर की इंग्लिश देवीअब आपको टॉप क्लास और फ़्लूएंट इंग्लिश सिखाएंगी इस मंदिर की इंग्लिश देवी

आज हम आपको भारत की ऐसी 7 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ग्‍लैंपिंग का अनुभव पाने के लिए सबसे बेहतर मानी जाती हैं।

मनाली

मनाली

प्रकृति की गोद में आराम करने और देश के प्रसिद्ध हिल स्‍टेशन में आराम करने का मौका कोई कैसे छोड़ सकता है। जंगलों के बीच बसे इस शहर में पहाड़ों से कई नदियां बीती हैं। मनाली में आपको बर्फीले पहाड़, नदियां और हरा-भरा प्राकृतिक सौंदर्य सब कुछ मिलेगा। ग्‍लैंपिंग के लिए मनाली का सरचु बिलकुल सही स्‍थान है। यह क्षेत्र सेना के संरक्षण में है। यहां पर सरचु नदी भी बहती है। आप यहां ग्‍लैंपिंग का मज़ा उठा सकते हैं।PC: David Bacon

माशोबरा

माशोबरा

हिमाचल प्रदेश का छोटा-सा शहर है माशोबरा जहां आप प्रकृति की गोद में लग्‍जरियस कैंप का मज़ा ले सकते हैं। ये शहर शिमला के पास ही स्थित है और यहां पर कई तरह के एडवेंचर स्‍पोर्ट्स जैसे ट्रैकिंग, स्‍काईंग का मज़ा ले सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए ये जगह बेहद खूबसूरत है।

मशोबरा घूमने का सही समय मार्च से जून तक का है लेकिन अगर आप बर्फबारी देखना चाहते हैं तो आपको सर्दियों के मौसम में यहां आना चाहिए। आप मशोबरा के सेमी-बैंबू कॉटेज में अपना कैंप लगा सकते हैं।

PC: Supreet

वायानाड

वायानाड

केलर के वायानाड जिले में आप प्रकृति की सुंदरता को बेहद करीब से जान सकते हैं। चाय के हरे-भरे बागानों, झरनों और तटों के बीच वायानाड लग्‍जरी कैंपिंग के लिए एक बेहतर जगह है। कई लोग इस शहर में बाइक राइड से आना पसंद करते हैं। यहां पर आपको ट्रैकिंग और कई तरह एडवेंचर स्‍पोर्ट्स करने का मौका‍ मिलेगा।

वायानाड में आपको अक्‍टूबर से फरवरी के बीच आना चाहिए। यहां पर यात्रा करने के लिए ये समय सबसे बेहतर माना जाता है। अगर आपको हाउसबोट की सैर नहीं करनी है तो आप वायानाड की प्राकृतिक सौंदर्य के बीच कैंप का मज़ा भी ले सकते हैं। वायानाड में चेंब्रा पार्क, एदाक्‍कल गुफाएं, वायानाड वन्‍यजीव अभ्‍यारण्‍य जैसी जगहें देख सकते हैं।

PC: Kalidas Pavithran

बुंदी

बुंदी

राजस्‍थान के बुंदी शहर में अनके दर्शनीय स्‍थल, किले और ऐतिहासिक इमारते हैं। यहां पर ग्‍लैंपिंग का मज़ा भी ले सकते ळैं। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं और पक्षियों को देखने का शौक रखते हैं तो राजस्‍थान का बुंदी शहर आपके लिए कसी जन्‍नत से कम नहीं है। यहां पर लग्‍जरियस ग्‍लैंपिंग का मज़ा भी ले सकते हैं। ये जगह दुगारी के महाराजा राजेंद्र सिंह जी द्वारा शासित है।

बुंदी में आपको शाही तरीके के टैंट में रहने को मिलेगा जो आपको राजा-महाराजाओं के दौर की याद दिला देंगें। बुंदी घूमने के लिए अक्‍टूबर से फरवरी तक का समय सबसे बेहतर रहता है। तारागढ़‍ि किला, बुंदी पैलेस और सुख महल जैसे कुछ दर्शनीय स्‍थल भी आप बुंदी में देख सकते हैं। PC: Walter Schärer

गोवा

गोवा

मौज और मसती के लिए मशहूर गोवा में आप ग्‍लैंपिंग का मज़ा भी ले सकते हैं। छुट्टियां बिताने के लिए गोवा सबसे बेहतर जगह है। यहां पर आप अरामबोल, अगोंडा और गल्गिबाग जैसी कुछ जगहों पर लग्‍जरियर कैंपिंग का मज़ा ले सकते हैं। यहां पर आपको मनोरम दृश्‍य भी दिखाई देंगें।

गोवा में आप अनेक मंदिर और पुर्तगाल शैली की झलक भी देख सकते ळैं। यहां कई कॉलोनिया, बसिलिका ऑफ बॉम जीसस आदि में पुर्तगाली शैली की झलक देख सकते हैं। इसके साथ ही गोवा में बागा, कैंडोलिम और कैलनगुटे बीच भी देख सकते हैं।PC: Silver Blue

मुनसियारी

मुनसियारी

मुनसियारी शहर को छोटा कश्‍मीर भी कहा जाता है। ये शहर दिखने में कुछ-कुछ कश्‍मीर जैसा है जिसकी वजह से इसे छोटा कश्‍मीर कहा जाता है। मुनसियारी का मतलब होता है बर्फ का शहर। ये पूरा शहर बर्फ से ढका हुआ है और यहां पर आप पंचाचुली शिखर, बिर्थी झरना औी खलिया जैसी कुछ दर्शनीय जगहें देख सकते हैं।

ग्‍लैंपिंग के लिए आप मुनसियारी को भी चुन सकते हैं। बर्फ से घिरे कुमाऊं पर्वत का मनोरम नज़ारा भी यहां से देखने को मिलेगा। इस जगह पर आप लग्‍जरियस कैंपिंग का मज़ा ले सकते हैं।

PC:Abhijit Kar Gupta

जैसलमेर

जैसलमेर

राजस्‍थान के शाही शहर जैसलमेर को गोल्‍डन सिटी के नाम से भी जाना जाता है क्‍योंकि इस जगह पर ऐसी कई इमारते हैं जिन्‍हें बलुआ पत्‍थर से बनाया गया है। इसके अलावा जेसलमेर में कई किले भी हैं जिनमें जैसलमेर का किला, लादुर्वा जैन मंदिर आदि देख सकते हैं। ग्‍लैंपिंग के लिए आपको जैसलमेर में काफी कुछ मिल सकता है।

आप चाहें तो जैसलमेर के रेगिस्‍तान में भी लग्‍जरियस कैंप लगा सकते हैं। रेगिस्‍तान में कैंपिंग के साथ आप यहां ऊंट की सवार, स्‍थानीय भोजन और लोक नृत्‍य का मज़ा भी ले सकते हैं।PC:Rishabh Mathur

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X