दिल्ली में ऐसी कई जगह है जहां आप अपनी गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के साथ घूम फिर सकते हैं। लेकिन कभी कभी वही जगह आपको बोर करने लगती हैं। हालांकि जब कभी आप दिल्ली से बाहर जाने की सोचे भी तो पेरेंट्स इजाजत नहीं देते हैं।तो अब हो जाइए एक दम टेंशन फ्री क्योंकि आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी जगह बताने जा रहें है, जहां आप अपने पार्टनर्स के साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर पायेंगे और आपको दिल्ली से भी बाहर नहीं जाना पड़ेगा। वैसे भी वैलेंटाइन काफी करीब है तो आप इन जगहों पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जाकर अपने वैलेंटाइन को बनाये और भी खास और यादगार
द गार्डन ऑफ़ फाइव सेन्स
यह गार्डन 20 एकड़ में फैला हुआ है। इस गार्डन में आप अपने पार्टनर के साथ हाथों में हाथ डाले हुए एक लम्बी वाक पर जा सकते हैं।इतना ही नहीं यहां आपको कोई डिस्टर्ब करने वाला भी है, जिसके चलते आप दोनों एक दूसरे एक साथ अच्छा समय भी बिता सकते हैं।इस गार्डन में खाने के लिए कई सारे फ़ूड स्टाल्स भी मौजूद है।
ओएस्टर वाटर पार्क
ओएस्टर पार्क गुडगांव में स्थित हैं। यह एक बेहद उम्दा जगह है जहां आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जमकर मस्ती कर सकते हैं। यहां आपको सारी वाटर राइड मिलेगी, साथ खूब सारे वाटर गेम्स भी। यहां कि आपको एंट्री टिकट 1000 की मिलेगी।
GIP एब्नी प्राइवेट लाउंज
आपने अभी तक कई बार पीवीआर-आईनोक्स और सिनेमाघरों में फ़िल्में तो बहुत देखी होंगी। लेकिन एक बार GIP एब्नी प्राइवेट लाउंज में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फिल्म जरुर देखिये।यहां आपको मिलेगा एकदम अलग और नया एक्सपीरियंस। इस सिनेमाघर मे आपको एक बेड दिया जायेगा जो चारो ओर से पर्दों से ढका होगा, जहां आप अपने पार्टनर के साथ अच्छे से क्वालिटी टाइम अच्छे स्पेंड कर पायेंग। इस सिनेमाघर मे आपको पूरी प्राइवेसी दी जाती है। इस थियटर मे मूवी का मजा लेने का लिए आपको 1800 रूपये खर्च करने होंगे।
आइस लाउंज
भले ही अभी तक इंडिया मे कोई आइस होटल ना हो लेकिन आप इसका मजा दिल्ली मे ले सकते हैं। जी हां, दिल्ली मे एक लाउंज है,जहां आपको टेबल, सोफा,बार आदि सभी चीजें बर्फ से ढकी हुइ मिलेंगी।इतना ही नहीं आपको यहां का तापमान भी एकदम माइंस में ही मिलेगा।
द गार्डन रेस्टोरेंट
गार्डन रेस्टोरेंट दिल्ली का बेस्ट रेस्टोरेंट है जहां अप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक बेहतरीन लंच या डिनर कर सकते हैं।इतना ही नहीं यहां अप लाइव म्यूजिक का भी लुत्फ उठा सकते हैं।