Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » उदयपुर » मौसम

उदयपुर मौसम

उदयपुर की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय सितंबर और मार्च के बीच है क्योंकि वर्ष के इस भाग में मौसम सुखद रहता है।

गर्मी

(मार्च से जून तक): मार्च का महीने में गर्मियों के मौसम की शुरुआत होती है जो कि जून तक रहती है। इस समय के दौरान, मौसम काफी गर्म और असहज हो जाता है। जगह के अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 45 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाते हैं।

मानसून

(जुलाई से सितंबर तक): उदयपुर में जुलाई और सितंबर महीने के बीच में वर्षा होती है। वर्षा काफी कम होती है जिससे मौसम काफी नम और अप्रिय हो जाता है।

सर्दी

(दिसंबर से फरवरी तक): उदयपुर में सर्दियों का मौसम दिसम्बर के महीने में शुरू होकर फरवरी तक रहती हैं। इस खूबसूरत गंतव्य यात्रा के लिये यह आदर्श समय माना जाता है क्योंकि इस सीजन के दौरान मौसम काफी सुखद रहता है। क्षेत्र का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 डिग्री सेल्सियस और 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाते हैं।