Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » उदयगिरी » मौसम

उदयगिरी मौसम

अक्टूबर के महीने में सर्दियों की शुरुआत के साथ, उदयगिरी पर्यटन में तेजी आ जाती है। इस समय के दौरान कई हिंदू त्योहार की वजह से यहां पर्यटकों की भारी आमद देखी जाती है। सभी पर्यटन गतिविधियों के लिए यह मौसम बहुत ही सुखद रहता है। सर्दियों का मौसम उदयगिरी की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय है।

गर्मी

गर्मियों के महीने, अप्रैल, मई और जून हैं। तापमान 22 डिग्री से0 से 42 डिग्री से0 के मध्य रहता है। यधपि इस दौरान यात्रा प्रतिबन्धित नहीं है, लेकिन लगातार चलती गर्म हवाएं यात्रा को बेचैनी भरा बना देती हैं।पर्यटकों को अपने साथ पर्याप्त सनस्क्रीन लोशन और छतरी ले जाने की सलाह दी जाती है।

मानसून

दक्षिण पूर्व मानसून जून के आखिर में बड़ी राहत लेकर आता है और सितंबर तक रहता है। वर्षा मध्यम होती है और जलवायु बहुत ही सुखद रहती है। लेकिन फिर भी, इस दौरान पर्यटन की सलाह नहीं दी जाती, क्योंकि इस मौसम में बाढ़ आ जाने से कुछ आस पास के स्थान डूब जाते हैं, परिणामस्वरूप विभिन्न भागों के बीच संचार की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

सर्दी

शीतकालीन पूरे उड़ीसा में सबसे बहुप्रतीक्षित मौसम है। जाड़े का सीजन अक्टूबर से शुरू होता है और मार्च तक ही रहता है। उदयगिरि में तापमान 7 डिग्री तक गिर सकता है। हड्डियों को गला देने वाली ठंडी हवायें इन तीन महीनों के दौरान बनी रहती हैं। इस समय के दौरान उदयगिरि में यात्रा आपके लिए एक खूबसूरत अनुभव हो सकता है, यदि आप पर्याप्त ऊनी कपड़े साथ ले जायें।