ऊना का नजदीकी एयरपोर्ट जालंधर है जो शहर से 78 किमी. की दूरी पर स्थित है। वैसे अमृतसर का गुरू राम दास जी एयरपोर्ट भी ऊना का नजदीकी एयरपोर्ट है। यह एक इंटरनेशनल हवाई अड्डा है जो देश और विदेश के कई शहरों से जुड़ा हुआ है। यहां से मास्को, लंदन, तेहरान और शारजाह जैसे देशों के लिए प्रतिदिन उड़ान भरी जाती है।