Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » वधु तुलापुर » मौसम

वधु तुलापुर मौसम

वधु और तुलापुर इन दोनों गांवों का मौसम शुष्क और गर्म है। यहाँ पर बरसात के दिनों में आया जा सकता है। इस दौरान यहाँ का मौसम बड़ा ही लुभावना होता है।

गर्मी

वधू और तुलापुर में गर्मी का मौसम मार्च,अप्रैल और मई में भयानक होता है। इस दौरान यहॅा का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहता है। गर्मियों में वधू और तुलापुर की यात्रा असहज अनुभव हो सकता है। रात के दौरान यहॅा का तापमान 22 डिग्री तक हो जाता है जो कि सहने योग्‍य होता है।

मानसून

वधू और तुलापुर में जून से सितम्‍बर तक बारिश का मौसम रहता है। दोनो ही गांव में बहुत ज्‍यादा बारिश नहीं होती है। इसी कारण यह समय वधू और तुलापुर को घूमने के लिए गर्मियों के मुकाबले बेहतर है। मानसून के बाद अक्‍टूबर से नवम्‍बर का समय  वधू और तुलापुर में मजे करने के लिए सबसे उपयुक्‍त होता है।

सर्दी

दिसम्‍बर से फरवरी तक यहॅा काफी सर्दी पड़ती है। सर्दियों के दौरान यहॅा का तापमान 25 से 8 डि़ग्री के बीच रहता है। दिसम्‍बर सबसे ठण्‍डा महीना होता है। वधू और तुलापुर को घूमने का सबसे अच्‍छा मौसम बारिश में होता है जब पर्यटक गांव की असली खूबसूरती देख सकते है।