Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » वागामण » मौसम

वागामण मौसम

सुखद जलवायु के कारण वागामण की यात्रा वर्ष के किसी भी समय की जा सकती है। गर्मियों का समय वागामण यात्रा के लिये उत्तम होता है क्योंकि जलवायु सर्वश्रेष्ठ होती है और प्रकृति माँ की छटा भी सर्वोत्तम होती है।

गर्मी

वागामण में गर्मियाँ, मार्च से मई तक, केवल तीन महीने के लिए पड़ती हैं। मौसम बहुत ही सुहावना रहता है क्योंकि इस दौरान अधिकतम तापमान केवल 25 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहता है। आप इस दौरान वागामण की यात्रा कर सकते हैं।

मानसून

मानसून का मौसम जून से शुरू होकर सितंबर तक जारी रहता है। लगातार बारिश के कारण मानसून वागामण यात्रा के लिए अच्छा मौसम नहीं है।

सर्दी

10 से 22 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सर्दियों का मौसम काफी ठंडा होता है। इसके अलावा, केरल के अन्य भागों की अपेक्षा सर्दियों का मौसम काफी लंबा होता है। आप को अक्टूबर में सर्दियों का अहसास होता है और यह फरवरी तक जारी रहता है। रात में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। यदि आप इस दौरान वागामण यात्रा करना चाहते हैं तो ढेर सारे गर्म कपड़े लाना न भूलें।