कुतागारासाला विहार , भगवान बौद्ध का एक प्रसिद्ध मठ है जहां वैशाली भ्रमण के दौरान कई पर्यटक सैर के लिए आते है।
सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म को अपना लिया था और अपनी पूरी जिन्दगी, बौद्ध धर्म के सिद्धान्तों का पालन किया। सम्राट अशोक ने इन सभी सिद्धान्तों को एक खंभे पर उत्कीर्ण करवाया और इस प्रकार, भगवान बौद्ध और बौद्ध धर्म को श्रद्धा और भक्ति समर्पित की।
...इस स्मारक को सारी दुनिया में अवशेष स्तुप कहा जाता है जिसे दुनिया भर में बौद्ध धर्म के प्रसार के लिए नि: स्वार्थ कारणवश स्थापित किया गया था। इसे आध्यात्मिक शिक्षक के सम्मान के लिए बनाया गया है। इस स्तुप के दांए ओर एक स्तुप और...
कोरोनेशन टैंक को अभिषेक पुष्करण के नाम से भी जाना जाता है जो झाडि़यों और फूलों के पेड़ों से घिरा हुआ है। इस टैंक को प्राचीन दिनों में पवित्र माना जाता था और यहां लोग डुबकी लगाते थे और उसके बाद वह शपथ ग्रहण करते थे।
बुद्धि माई, वैशाली की सबसे प्रशंसनीय साइटों में से एक है। इस स्थान का एक ऐतिहासिक महत्व है। यह एक पूजा स्थान है जो देवी बुद्धि माई को समर्पित है। यहां लगने वाला बुद्धि माई मेला, पर्यटकों को भारी संख्या में आकर्षित करता है।
आनंद स्तुप को भगवान बुद्ध के शिष्य, आंनद की स्मृति में बनाया गया है। इस स्तुप के पास में ही उनकी समाधि भी बनी हुई है।
रामचुरा, एक प्रसिद्ध स्थल है जो वैशाली ब्लॉक में स्थित है। यहां भगवान राम के पद्- चिन्ह् बने हुए है। भगवान राम के पैरों के निशान, एक पत्थर पर बने हुए है। माना जाता है कि भगवान राम ने जनकपुर जाने के दौरान यहां रूककर स्नान किया था और इस...
वैशाली संग्रहालय में खुदाई के दौरान पाई जाने वाले पुरावशेषों को प्रदर्शित किया जाता है। इसे 1971 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा स्थापित किया गया था, जहां कई शानदार मुकुट, हार, गहने आदि को प्रदर्शित किया गया है। यहां के भूमिस्पर्श मुद्रा में...
इसे विश्व शांति स्तुप के नाम से भी जाना जाता है, वास्तव में यह वैशाली का अनूठा घटक है। इसका निर्माण, जापानी बौद्ध के निपोप्जंन मयोहोजी सम्प्रदाय ने करवाया था। यह स्तुप, शांति का प्रतीक है। यहां के फूजी गुरूवार जी ने अपना पूरा जीवन...
लिच्छवी, पहले वैशाली की राजधानी हुआ करती थी। यहां एक पार्लियामेंट हाउस हुआ करता था जहां शहर के सभी राजनीतिक विचार - विर्मश किए जाते थे। लिच्छवी, एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रबंधित किया जाता है।