यदि आप हवाई मार्ग से वेल्लोर की यात्रा कर रहे हैं, तो आपको 100 किमी की दूरी पर स्थित निकटतम घरेलू हवाई अड्डे तिरुपति एयरपोर्ट पर उतरना होगा। चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा यहां से 130 किलोमीटर दूर है और बेंगलुरू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा यहां से 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इन शहरों से वेल्लोर तक नियमित बसें हैं। वेल्लोर व आस-पास के लिए टैक्सी सेवा भी हवाई अड्डों से उपलब्ध हैं।