Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » वेल्‍लोर » मौसम

वेल्‍लोर मौसम

वेल्लोर की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय मार्च से अक्टूबर महीनों के बीच होता है। इस अवधि के दौरान मौसम अच्छा रहता है। इसके उष्णकटिबंधीय जलवायु के कारण, अप्रैल से जून के बीच पर्यटन के लिए नहीं जाने की सलाह दी जाती है। शीतकालीन नम और सुखद होती है, और यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय है।

गर्मी

वेल्लोर में गर्मियां बहुत अधिक तापमान के साथ शुष्क वातावरण वाली होती हैं। यहां पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस 38.5 डिग्री सेल्सियस के औसत तापमान के साथ दर्ज किया जा चुका है। गर्मियों के दौरान नमी 40% से 63% के बीच दर्ज की गई है और इसलिये आपको सलाह दी जाती है कि इन महीनों के दौरान वेल्लोर की यात्रा नहीं करें।

मानसून

मॉनसून में यहां हलके और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना रहती है। पूर्वोत्तर मानसून से ही यहां सबसे ज्‍यादा बारिश होती है, वार्षिक औसत बारिश 996.7 मिलीमीटर होती है। वेल्लोर में अक्टूबर और नवंबर के दौरान पूर्वोत्तर मानसून वर्षा का अधिकतम अनुभव होता है। फिर भी, यहां दक्षिण पश्चिम मानसून का अनुभव भी होता है।

सर्दी

वेल्लोर गीली सर्दियों का अनुभव करता है। अब तक सबसे कम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सर्दियों के मौसम के दौरान, नमी 67% से 86% दर्ज की जाती है। दिसंबर और जनवरी के दौरान गीली सर्दियों के बावजूद ज्यादातर पर्यटक इस जगह पर आना पसंद करते हैं। इसी समय यहां की समृद्ध संस्‍कृति का सबसे अच्‍छा अनुभव भी होता है।