Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» विदिशा

विदिशा पर्यटन - ऐतिहासिक दृष्टि से समृद्ध शहर

30

विदिशा को मध्य काल में भिलसा के नाम से भी जाना जाता था। यह शहर प्राचीन अवशेष और ऐतिहासिक महत्व के स्मारकों के लिए प्रसिद्ध है। प्रचीन शहर बेसनगर के अवशेष और उदयगिरि की गुफाओं को देखने से इस बात का अंदाजा तो हो ही जाता है कि प्रचीन गुप्त साम्राज्य का गौरव निर्मम समय की भेंट चढ़ गया है।

मध्यप्रदेश में स्थित विदिशा राज्य की राजधानी भोपाल से कुछ ही दूरी पर है। जब आप विदिशा के इतिहास के पन्ने पलटेंगे तो आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि करीब 2600 साल पहले यह जगह व्यपार का प्रमुख केन्द्र था। आप ने हाई स्कूल की किताब में सम्राट अशोक के बारे में जरूर पढ़ा होगा।

ऐसा कहा जाता है कि करीब 1000 साल पहले सम्राट अशोक विदिशा के गवर्नर हुआ करते थे। विदिशा घूमते समय आपको अनायास ही शाहरुख खान की याद आ जायेगी। फिल्म अशोका में उन्हें इसी शहर में एक सफेद घोड़े को सरपट दौड़ाते हुए दिखाया गया है।

विदिशा और आसपास के पर्यटन स्थल

विदिशा की आर्थिक गतिविधियों में पर्यटन की अहम भूमिका है। यह शहर पर्यटन की दृष्टि से काफी समृद्ध है और यहां धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व के कई पर्यटन स्थल हैं। यहां कई प्रसिद्ध मूर्तियां, शिलालेख, खंडहर और पुरातात्विक कार्यस्थल हैं। विदिशा के कुछ महत्वपूर्ण मंदिरों में गिरधारी मंदिर, उदयेश्वर मंदिर, दशावतार मंदिर, मालादेवी मंदिर, बाजरामठ मंदिर, गाडरमल मंदिर और सोला खंबी मंदिर शामिल है। यहां का एक प्रमुख तीर्थस्थल बीजामंडल अब खंडहर में तब्दील हो चुका है।

विदिशा स्थित सिरोंज जैन समुदाय का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। खंबा बाबा के नाम से जाना जाने वाला हेलियोडोरस स्तंभ विदिशा का एक और दर्शनीय स्थल है। इसके अलावा विदिशा पर्यटन में उदयगिरि की गुफाएं सबसे ज्यादा महत्व रखती हैं। ग्यारसपुर की आसाधारण मूर्ति और शालभंजिका इस जगह का एक और महत्वपूर्ण आकर्षण है। विदिशा का लोहंगी पीर और हिंडोला तोरण का भी विशेष ऐतिहासिक महत्व है। यहां के धरमपुर में सन् 155 की प्रसिद्ध जैन मूर्ति पाई गई थी।

कैसे पहुंचे

हवाई, रेल और सड़क मार्ग से विदिशा आसानी से पहुंचा जा सकता है। विदिशा का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट भोपाल का राजाभोज एयरपोर्ट है। इतना ही नहीं विदिशा में रेलवे स्टेशन भी है।

घूमने का सबसे अच्छा समय

मानसून और ठंड के मौसम में विदिशा घूमा जा सकता है। इस दौरान मौसम काफी खुशगवार रहता है। ठंड में अक्टूबर से मार्च के बीच का समय विदिशा घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

 

विदिशा इसलिए है प्रसिद्ध

विदिशा मौसम

घूमने का सही मौसम विदिशा

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें विदिशा

  • सड़क मार्ग
    विदिशा आसपास के शहरों और कस्बों से सड़क मार्ग से अच्छे से जुड़ा हुआ है। टैक्सी के अलावा निजी व राज्य सरकार की ढेरों बसें चलती हैं। भोपाल से भी विदिशा के लिए नियमित अंतराल पर बसें मिलती हैं। वहीं उदयपुर से भी विदिशा के लिए बसें चलती हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    विदिशा में रेलवे स्टेशन है, इसलिए रेल मार्ग से यहां पहुंचना मुश्किल नहीं है। दिल्ली-चेन्नई मार्ग का यह एक प्रमुख स्टेशन है। विदिशा का रेलवे स्टेशन भारत के प्रमुख स्टेशनों से जुड़ा हुआ है। इतना ही नहीं, भोपाल से विदिशा के लिए भी नियमित ट्रेनें चलती हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट विदिशा का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है। भोपाल एयरपोर्ट भारत के प्रमुख एयरपोर्ट जैसे दिल्ली, मुंबई, ग्वालियर और इंदौर से अच्छे से जुड़ा हुआ है। भोपाल से दुबई और शारजाह के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी मिलती हैं। भोपाल एयरपोर्ट से विदिशा करीब 56 किमी है। यहां से विदिशा के लिए टैक्सी का किराया बमुश्किल 1500 रुपए है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
28 Mar,Thu
Return On
29 Mar,Fri
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
28 Mar,Thu
Check Out
29 Mar,Fri
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
28 Mar,Thu
Return On
29 Mar,Fri