भिमली, एक प्रसिद्ध समुद्र तट, भीमुनीपत्तनम का नाम है। ऐसा कहा जाता है कि इस बीच का नाम पांडव राजकुमार भीम के नाम पर पड़ा है। यह समुद्रतट उस स्थान पर स्थित है जहाँ गोस्थनी नदी बंगाल की खाड़ी से मिलती है। भिमली समुद्र तट, भिमली – विशाखापत्तनम रोड की पूरी लंबाई में फैला हुआ है।
यह बीच बहुत शांत है और तैरने के लिए सुरक्षित है। बौद्ध संस्कृति के कुछ प्रमाण, जो लगभग दूसरी शताब्दी के हैं, पवुरालाकोंडा पहाड़ी या नर्सिन्ह्स्वामी पहाड़ी पर मिले हैं। सत्रहवीं शताब्दी में निर्मित एक किले के अवशेष और एक कब्रगाह इस स्थान की सुंदरता को बढाते हैं और इसे पर्यटक आकर्षण का मुख्य स्थल बनाते हैं।
यह क्षेत्र औपनिवेशिक काल में एक डच उपनिवेश था। आज उस क्षेत्र में कई गाँव हैं जहाँ के लोग मछली पकड़ने का काम करते हैं। समुद्रतट के पास पाइन के वृक्ष और कई छोटे छोटे मंदिर हैं। भिमली समुद्रतट पर्यटकों को एक शांत और आरामदायक वातावरण प्रदान करता है।



Click it and Unblock the Notifications