गंगावरम बीच, विशाखापत्तनम के दक्षिण में विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के पास स्थित है। यह बीच संपूर्ण तट पर एक पंक्ति से खड़े ताड़ (पाम) के वृक्षों और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। पिछले कुछ दिनों में इस भव्य और खूबसूरत समुद्र तट ने फिल्म निर्माताओं के मध्य काफ़ी प्रसिद्धी हासिल की है।
यहाँ के शांत और आरामदायक वातावरण के कारण यह बीच पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। समुद्र के बीच में पिट्टा कोंडा और इसके ठीक विपरीत पहाडी पर प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।



Click it and Unblock the Notifications