कैलासगिरी हिल स्टेशन अपने सुंदर दृश्यों के लिए जाना जाता है, इसलिए पर्यटकों को यहाँ आने की सलाह दी जाती है। यह हिल स्टेशन बाईं ओर दो समुद्रतटों, रामकृष्ण और ऋषिगोंडा से घिरा हुआ है और इसके दाहिनी ओर एक पहाड़ी है। इस पहाड़ी को इसका नाम कैलास से मिला है जो भगवान् शिव और पार्वती का निवास स्थान है।
इस पहाड़ी पर इन दोनों देवताओं की भव्य मूर्तियाँ देखने को मिलती हैं। पहाड़ की चोटी पर पहुँचाने के लिए रोपवे ट्राली का उपयोग किया जा सकता है। इस पहाड़ी पर से आप, ख़ासकर शाम को, शहर का सुंदर दृश्य देख सकते हैं। यहाँ बच्चों के लिए एक रोड ट्रेन और एक वनस्पति (फ्लोरा) घड़ी भी है।
यह स्थान तेज़ी से एक पिकनिक स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। यहाँ देखने के लिए और भी कई स्थान हैं जैसे कि- टाईटेनिक व्यू पॉइंट, शंकु चक्र नामा, शांति आश्रम, ग्लाइडिंग बेस पॉइंट, टेलीस्कोपिक पॉइंट आदि। ये सभी स्थल विशाल समुद्र और इसके आसपास फ़ैली हरियाली का सुंदर दृश्य प्रदान करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications