कंबलकोंडा एक वन्यजीव अभयारण्य है, जिसे वर्ष 1970 से आंध्र प्रदेश वन्य विभाग द्वारा नियंत्रित किया जाता है। इस अभयारण्य का नाम कंबलकोंडा पर्वत के नाम पर पड़ा है। यह अभयारण्य सदाबहार वन के 71 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। इस अभयारण्य में वनस्पतियों और जीवों की कई प्रजातियों को उनके प्राकृतिक आवास में संरक्षित किया गया है। यहाँ लुप्तप्राय भारतीय तेंदुए के अलावा कई प्राणी देखने को मिलते हैं जैसे कि रसेल वाइपर, भारतीय कोबरा, भारतीय सियार, भारतीय मुंतजेक और एशियाई पैराडाइस फ्लाईकैचर।



Click it and Unblock the Notifications