ऋषिकोंडा बीच को विज़ाग में सबसे सुंदर बीच माना जाता है। इसका सुनहरी रेत का विस्तार और ज्वार की लहरें इसे पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय बनाते हैं। यह बीच कई विभिन्न प्रकार के वाटर स्पोर्ट्स जैसे कि वाटर स्कीइंग और हवा पर सर्फिंग आदि खेलने का अवसर भी प्रदान करता है। यह बीच तैरने के लिए भी सुरक्षित है।
इस बीच के आसपास का क्षेत्र कई प्रकार की वनस्पतियों और जीवों से भरा पड़ा है, जो केवल आम पर्यटकों को ही नहीं बल्कि प्रकृति प्रेमियों को भी अपनी ओर आकर्शित करता है। इस बीच के किनारे कई कॉटेजेस, रेस्टॉरेंट और बार हैं जिनका निर्माण आंध्र प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा विज़ाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है।



Click it and Unblock the Notifications