विज़ाग का वार मेमोरियल ‘समुद्र पर विजय’ के नाम से प्रसिद्ध है। यह रामकृष्ण समुद्रतट के पास है और इसे वर्ष 1971 में हुए इंडो-पाक युद्ध में शामिल सैनिकों की जीत की याद में बनवाया गया था। इस स्मारक को नेवल कमांड द्वारा वर्ष 1996 में स्थापित किया गया था। इस स्मारक में कई मिसाइल, बम, एक फाइटर प्लेन और टैंक रखा गया है। इस स्मारक के चारों ओर एक कंक्रीट की दीवार है और इसमें एक सुंदर मीनार भी है जिसे इंडिया गेट की अमर जवान ज्योति की तर्ज़ पर बनाया गया है।



Click it and Unblock the Notifications