Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » विशाखापट्नम » मौसम

विशाखापट्नम मौसम

विशाखापत्तनम घूमने का सबसे अच्छा समय मानसून के बाद के महीने और सर्दियों के दौरान, अक्टूबर से मार्च के बीच का है। इस दौरान मौसम बहुत सुहावना होता है और शहर का माहौल भी बहुत उत्साहपूर्ण होता है क्योंकि सभी मुख्य त्योहार जैसे कि दीवाली, नवरात्री इसी दौरान मनाये जाते हैं। विज़ाग में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाने वाला विशाख उत्सव भी दिसंबर – जनवरी में आयोजित किया जाता है।

गर्मी

विज़ाग में गर्मी का मौसम मार्च से मई तक रहता है। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक हो सकता है। इस दौरान वातावरण में नमी भी बहुत अधिक होती है। इस दौरान मौसम अनुकूल नहीं होता इसलिए इस समय पर पर्यटकों को यहाँ आने की सलाह नहीं दी जाती।

मानसून

विजाग में मानसून के महीनों में, जून से सितंबर तक बहुत भारी बारिश होती है। बारिश पर्यटकों के मार्ग में रूकावट डाल सकती है। हालांकि भारी बारिश के बाद तापमान कम होजाता है और मौसम भी सुहावना हो जाता है।

सर्दी

विज़ाग घूमने के लिए ठंड का मौसम सबसे अच्छा है। यहाँ ठंड दिसंबर से फरवरी तक होती है। तापमान 18 डिग्री से 30 डिग्री सेल्सियस तक होता है। इस दौरान मौसम बहुत सुहावना होता है। मुख्य त्योहार जैसे कि नवरात्री, दीवाली, और प्रसिद्ध त्योहार विशाख उत्सव भी इन्हीं महीनों में मनाये जाते हैं।