वाराणसी के दुर्गाकुण्ड क्षेत्र में स्थित दुर्गा मंदिर में नवरात्रि में भक्तों का सैलाब उमड़ता है, जो काशी का मुख्य पर्यटन स्थल भी है।
दुर्गा मंदिर, वाराणसी
नैनीताल झील के किनारे पर स्थित नैना देवी का मंदिर शक्तिपीठों में से एक माना जाता है।
नैना देवी मंदिर, नैनीताल
ज्वाला देवी मंदिर, हिमाचल
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कालीधार पहाड़ी के बीच बसा ज्वाला देवी का मंदिर भारत के प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है।
असम में नीलांचल पर्वत पर स्थित कामाख्या शक्तिपीठ को देश के सभी शक्तिपीठों में सबसे सर्वोत्तम माना जाता है।
कामाख्या शक्तिपीठ, गुवाहाटी
राजस्थान के बीकानेर में स्थित करणी माता मंदिर को चूहे वाला मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
करणी माता मंदिर, राजस्थान
कोलकाता में स्थित मां दक्षिणेश्वर काली का मंदिर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक है।
दक्षिणेश्वर काली मंदिर, कोलकाता
गुजरात-राजस्थान की सीमा पर स्थित मां अम्बाजी का मंदिर करीब 1200 साल पुराना है, जो अपनी भव्यता के लिए भी जाना जाता है।
अम्बाजी मंदिर, गुजरात
श्री महालक्ष्मी मंदिर, कोल्हापुर
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर देश के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक है, जो काफी फेमस मंदिर भी है।
छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में स्थित दन्तेवाड़ा का प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर खासतौर पर अपने नजारे के लिए जाना जाता है। नवरात्रि के दिनों में यहां भक्तों की काफी भीड़ देखी जाती है।
दंतेश्वरी मंदिर, छत्तीसगढ़
कर्नाटक के बेलगाम में स्थित श्रीसंगी कलिका मंदिर मां काली को समर्पित है, जो कर्नाटक का सबसे प्रसिद्ध मंदिर भी है।