Tap to Read ➤

दिल्ली में रहकर ये 10 वेज आइटम नहीं खाये तो कुछ नहीं खाया

राजधानी दिल्ली खाने-पीने के मामले में लाजवाब है। आइये बात करते हैं द‍िल्ली की कुछ ऐसी चीजों की जिनका स्वाद आप कभी नहीं भूलेंगे...
द‍िल्ली के आईटीओ चौराहे के पास आयकर विभाग कार्यालय की लेन में छोला-भटूरा खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यहां छोलेेेेे-भटूरे के अलावा रायता भी लाजवाब होता है।
ITO के छोले-भटूरे
द‍िल्ली के सरवना भवन होटल में साउथ इंडियन मील्‍स यानि थाली का जवाब नहीं। अगर मौका मिले तो जरूर जाइयेगा।
सरवना भवन की थाली
आलू, पनीर पराठा
चांदनी चौक में पराठे वाली गली में आपको पराठे की 100 से अधिक वराइटी मिलेगी। लेकिन आलू और पनीर के पराठे एक बार जरूर ट्राई कीजिये।
दाल मखनी
अगर आपको कभी होटल ताज जाने का मौका मिले तो यहां पर दाल मखनी जरूर टाई कीजिये। ये लाजवाब टेस्‍ट आप कभी नहीं भूलेंगे।
दिल्ली के कृष्‍णा नगर में कुमार पाव भाजी की पाव भाजी एक बार जरूर खाइये।
पाव भाजी
कमलानगर जाने का मौका मिले तो एक बार चाचे दी हट्टी में छोला भठूरा जरूर खाइयेगा। यह स्‍वाद आपको शायद पूरी दिल्ली में नहीं मिलेगा।
छोले भठूरे
दिल्ली के कृष्‍णानगर में लोटन जी छोले वाले के छोले-कुलचे बेहद मशहूर हैं। यहां हर रोज़ लोगों का तांता लगा रहता है।
छोला कुलचा
दिल्ली में जेल रोड पर स्थित गोलमाल दोसा में 131 प्रकार की वराइटी उपलब्‍ध हैं। आप जो दोसा चाहें यहां आपको मिलेगा। हालांकि मसाला दोसा, पनीर दोसा खासा लोकप्रिय है।
131 प्रकार के दोसे
मोमोज़
दिल्ली के सत्‍या निकेतन के पास मॉम एंड मोमोज़ शॉप में एक बार मोमोज़ जरूर टाई कीजिये। खास तौर से ग्रेवी वाला मोमोज़ जो शायद ही आपको कहीं और मिलेगा।
चांदनी चौक में वैसे तो कई कचौड़ी वाले हैं, लेकिन जेबी कचौड़ी में आप एक बार कचौड़ी सब्‍जी जरूर टाई कीजिये। आप ये स्‍वाद कभी नहीं भूला पायेंगे।
कचौड़ी
अगली स्‍टोरी - यूपी के फेमस वॉटरफाल्स
Waterfalls in UP

 Ajay Mohan

Credits