मानसून में महाराष्ट्र की सुन्दरता बढ़ाते वाटरफॉल्स के बारे में आपने कई आर्टिकल्स जरूर पढ़े होंगे। लेकिन सभी वाटरफॉल्स तक पहुंचने के लिए ट्रेकिंग करना जरूरी होता है।
हम आपको महाराष्ट्र के उन चुनिंदा वाटरफॉल्स के बारे में बता रहे हैं, जहां ट्रेकिंग करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
महाराष्ट्र के रतनवाड़ी में मौजूद यह वाटरफॉल अपने नाम की तरह ही बेहद आकर्षक है। पूणे से यह लगभग 170 किमी की दूरी पर स्थित है।
दक्षिण महाराष्ट्र में सह्याद्री पर्वतमाला में सिंधुदुर्ग जिले में स्थित अंबोली वाटरफॉल मानसून में स्वर्ग जैसा सुन्दर दिखता है। गोवा से यह महज 70 किमी दूर है।
यह वाटरफॉल मानसून के समय हरियाली की कालिन बिछाकर लोगों का स्वागत करती है। पूणे से ताम्हिणी घाट की दूरी सिर्फ 40 किमी है।
यह वाटरफॉल नासिक के पास मौजूद है। वाटरफॉल के फर्स्ट गेट से सेल्फी प्वाएंट के बीच ट्रेकिंग नहीं करनी पड़ेगी। वाटरफॉल को नजदीक से देखना है तो जंगल और वाटर क्रांसिग पार करके नीचे वाटरफॉल के बेस तक पहुंचना होगा।
कर्जत शहर के पास मौजूद भिवपुरी वाटरफॉल आने का बेस्ट समय मानसून ही होता है। यह जगह हर तरफ से बस हरियाली से घिरी होती है।