Moumita Bhattacharya Sep 15, 2023
'भारत मंडपम' के बाद दिल्ली में तैयार हुई 'यशोभूमि'
PM मोदी ने नया वर्ल्ड क्लास कन्वेंशन सेंटर 'यशोभूमि' राष्ट्र को समर्पित किया है।
'यशोभूमि' दुनिया के सबसे बड़े एग्जिबिशन हॉल में से एक है। दिल्ली के द्वारका के सेक्टर-25 में तैयार हुए इस कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे।
8.9 लाख वर्ग मीटर से ज्यादा के क्षेत्र में इस प्रोजेक्ट को तैयार किया गया है।
इसमें मुख्य सभागार और ग्रैंड बॉलरुम समेत 15 कन्वेंशन रुम और 13 मीटिंग रुम शामिल है, जिनकी कुल क्षमता 11,000 लोगों के बैठने की है।
'यशोभूमि' 8 मंजीला है, जिसके अलग-अलग मंजीलों पर मौजूद मीटिंग रुम्स में बैठकें की जा सकेंगी।
मेन कन्वेंशन सेंटर में 6,000 मेहमानों के बैठने की व्यवस्था है।
कन्वेंशन सेंटर के बॉलरुम में 2,500 लोगों के बैठने की व्यवस्था एक बार में की जा सकती है।
'यशोभूमि' में बाहरी सजावट के लिए देश का सबसे बड़ा LED मीडिया फेसेड लगा हुआ है।
इसके सिर्फ रुफ ही नहीं बल्कि फ्लोर को भी बहुत आकर्षक टाइल्स से सजाया गया है।
कहां मनाया जाता है मां दुर्गा का जन्मदिन?
Correct Answer