Moumita Bhattacharya       Aug 11, 2023

भारत के अलावा और कौन से देश 15 अगस्त को मनाते हैं आजादी ?

15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों की करीब 200 सालों की गुलामी से आजादी मिली थी। इसी बात को याद करते हुए हर साल 15 अगस्त को भारत स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

भारत के अलावा दुनिया में और भी कई देश हैं जो 15 अगस्त को अपनी स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।

1. कांगो गणराज्य फ्रांस की 80 सालों की गुलामी से कांगो गणराज्य 15 अगस्त 1960 को आजाद हुआ था। इस दिन को यहां कांगो नेशनल डे के तौर पर मनाया जाता है। 

2. लिकटेंस्टाइन 15 अगस्त 1866 को लिकटेंस्टाइन, जर्मनी के अधिकार से मुक्त हुआ था। लिकटेंस्टाइन दुनिया का 6ठवां सबसे छोटा देश है।

3. बहरीन यूनाइटेड नेशंस पोल के बाद 15 अगस्त को बहरीन ने ब्रिटिश सत्ता से खुद को स्वतंत्र घोषित किया। इस दिन को बहरीन में स्वतंत्रता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 

4. उत्तर व दक्षिण कोरिया द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 15 अगस्त 1945 को जब अमेरिका और सोवियत सेना ने कोरियाई प्रायद्वीप पर जापानी कब्जे को समाप्त करने की घोषणा की, उसके बाद दोनों कोरिया में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

लाल किला का पुराना नाम क्या था?