गर्म हवा के गुब्बारे की सवारी करने का है शौक? तो इन जगहों की करें सैर
भारत एक ऐसा देश है जो हॉट एयर बैलूनिंग के लिए विविध परिदृश्य प्रस्तुत करता है, जो हरे भरे जंगलों से लेकर बंजर रेगिस्तान तक कई जगहों की सैर कराता हैं।
REVTI VERMA
जयपुर सुरम्य अरावली, शानदार किलों पर गर्म हवा के गुब्बारे का अनुभव प्रदान करती है। यहां लगभग 50 अंतर्राष्ट्रीय यात्री हर दिन हॉट एयर बैलून सफारी का आनंद लेते हैं।
जयपुर
लोनावाला मुंबई के पास गर्म हवा के गुब्बारे की सवारी के लिए एक आधार है। जब आप सह्याद्री पर्वत के पास उड़ेंगे तब आपको बेहद खूबसूरत अनुभव होगा।
लोनावाला
नीमराना, बांध और झीलों के समीप गर्म हवा के बैलून से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखना बेहद खूबसूरत लगता है, जो बेहतरीन अवकाश का अनुभव कराता है।
अलवर
मनाली, पीर पंजाल और धौलाधार चोटियों के बीच स्थित है, जो हरी-भरी घाटियों और बर्फ से ढ़के हिमालय को गले लगाते हुए गर्म हवा के गुब्बारे की टोकरी के अंदर अद्भुत अनुभव प्रदान करता है।
मनाली
रंग-बिरंगे गर्म हवा के गुब्बारे की टोकरी से हिमालय की तलहटी में उगते या डूबते सूरज को देखना बेहद खूबसूरत अनुभव कराता है।
ॠषिकेश
गोवा में समुद्र के ऊपर गर्म हवा के गुब्बारे की सवारी करना एक जादुई अनुभव कराता है।
गोवा
अपने इतिहास के अलावा, हम्पी में गर्म हवा के गुब्बारे की सवारी का आकर्षण आश्चर्यजनक है। कर्नाटक पर्यटन विभाग हर साल हम्पी में 4 दिनों के लिए हॉट एयर बैलून फेस्टिवल का आयोजन करता है।
हम्पी
गर्म हवा के गुब्बारे में सैर करते हुए ताजमहल को देखना बेहद शानदार अनुभव होगा। इस शानदार आनंद का अनुभव करने के लिए एक बार आगरा की सैर जरूर करें।