Moumita Bhattacharya       Sep 08, 2023

सिडनी के ऑपेरा हाउस से भी विशाल है दिल्ली का 'भारत मंडपम'

दिल्ली के प्रगति मैदान में 124 एकड़ के क्षेत्रफल में बड़ा ही भव्य बना है 'भारत मंडपम'।

'भारत मंडपम' के ठीक सामने लगी है अष्टधातु से बनी 18 टन वजनी दुनिया की सबसे ऊंची नटराज की प्रतिमा।

2500 किमी दूर, तमिलमाडु में बनी यह मूर्ति ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दिल्ली पहुंचायी गयी थी।

आकार में सिडनी के ऑपेरा हाउस से भी विशाल 'भारत मंडपम' को तैयार करने में 2,700 करोड़ रुपये की लागत आयी है।

इसमें 7 एग्जिबिशन हॉल, 3 फ्लोर और 3 ओपेन एम्फीथिएटर हैं, जिनमें एक बार 10,000 लोग बैठ सकते हैं।

'शंख' आकार में बनी इस भव्य इमारत की पार्किंग में एक बार में 5 हजार गाड़ियों को पार्क किया जा सकता है।  

'भारत मंडपम' के जिस कमरे में G20 समिट होगी वहां कश्मीर और बाहर भदोही (UP) के कारीगरों के हाथ से बनायी कालीनें बिछी हैं।

इसकी दीवारों को योग मुद्राओं, तंजोर और मधुबनी पेंटिंग्स से सजाया गया है।  

चांदनी चौक को क्यों कहा जाता है 'चांदनी चौक'?