हम आपको दिल्ली एनसीआर के कुछ टॉप वॉटर पार्क्स की जानकारी दे रहे हैं। यहां आप परिवार के साथ सुरक्षित रूप से मौज-मस्ती कर सकते हैं।
जीटी करनाल रोड पर बने इस वॉटर पार्क में रेन डांस, वॉटर पूल्स और स्लाइड्स का मजा ले सकते हैं। पार्क सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।
दिल्ली एनसीआर की हलचल से दूर सोनीपत जिले के मुरथल के पास यह वॉटर पार्क स्थित है। इस पार्क में आपको 32 इलेक्ट्रॉनिक डायनासोर देखने को मिलेंगे।
इस पार्क में वेव पूल और रिवर राफ्टिंग लोगों को काफी पसंद आती है। पार्क सुबह 10.30-6.30 बजे तक खुला रहता है।
गुड़गांव में स्थित इस पार्क को अप्पू वॉटर पार्क भी कहा जाता है। यहां लोगों को स्काई फॉल, टाइफून टनल, वेव पूल और लेजी रिवर काफी पसंद आता है। पार्क सुबह 11 से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।
यह दिल्ली एनसीआर का सबसे पॉपुलर वॉटर है। यहां फ्री राइड्स, ट्रिस्टर समेत कई एडवेंचर एक्टिविटी लोगों को खूब पसंद आता है। यह पार्क सुबह 11 से शाम 7 बजे तक लोगों के लिए खुला रहता है।
इस वॉटर पार्क में लगभग 30 अलग-अलग तरह की एक्टिविटिज होती हैं। यहां एक स्पेशल किड्स जोन भी है।
इसे आपके नन्हें शैतान की सुरक्षा को ध्यान में रखकर खास डिजाइन किया गया है। यह पार्क सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।
नोएडा के ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल में स्थित यह पार्क 10 एकड़ में फैला हुआ है। इस पार्क में लोग फन राइड के साथ पेंटबॉल, गो कार्टिंग, एयर हॉकी जैसे गेमिंग एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकेंगे।