Tap to Read ➤

मेलबर्न शहर के बारे में खास बातें, यहां होना है भारत का अगला मैच

आज हम आपको बताएंगे ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर के बारे में खास बातें
Ajay Mohan
कुछ साल पहले आई द इकनोमिक इंटेलिजेंस यूनिट की ग्लोबल लिवेबिलिटी रिपोर्ट में कहा गया था कि ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न शहर दुनिया में रहने लायक सबसे शानदार शहर है।
मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया का दूसरा बड़ा और दूसरा पुराना शहर है। मेलबर्न की स्थापना साल 1835 में हुई थी।
मेलबर्न शहर में ऑस्ट्रेलिया का सबसे पुराना चिड़ियाघर है।
मेलबर्न शहर में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।  इस स्टेडियम को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के नाम से जाना जाता है।
इस ग्राउंड पर अभी तक 146 वनडे मैच खेले जा चुके हैं जिसमें 72 बार ऐसा हुआ है जब पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को सफलता मिली है।
इस मैदान पर अभी तक 14 t20 मैच खेले गए हैं जिसमें से नौ में दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने बाजी मारी है।
साल 2022 t20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की जगह पक्की करने के लिए 6 नवंबर को भारत जिंबाब्वे के साथ मैच खेलेगा
Nepal Story