Tap to Read ➤

इन बनारसी व्यंजनों के बिना 'काशी यात्रा' है अधूरी

काशी को विश्व की सबसे प्राचीनतम नगरी मानी जाती है। जितना ये शहर फेमस है उतना ही यहां का व्यंजन, जिसका स्वाद आपको बनारस के अलावा और कहीं नहीं मिलेगा।
Kishan Gupta
कचौड़ी-जलेबी
कचौड़ी-जलेबी यहां का सबसे फेमस नास्ता है, जो आपको सुबह-सुबह बनारस के लगभग हर गली में मिल जाएगा। लेकिन चौक के कचौड़ी-जलेबी की बात ही निराली है।
मलइय्यो आपको बनारस के अलावा और कहीं नहीं मिलेगा। ये सिर्फ ठंड के मौसम में मिलता है, जो आपको गोदौलिया और लंका पर आसानी से मिल जाएंगे।
मलइय्यो
बनारसी लस्सी
लस्सी का नाम सुनते ही आपको पंजाब की याद आती होगी। लेकिन बनारसी लस्सी का स्वाद भी काफी अनूठा है, जो आपको शायद पंजाब की लस्सी में भी ना मिले।
चाय हमेशा से ही लोगों की पहली पसंद मानी जाती है, जो हर मौसम में लोगों का साथ निभाती है। लंका की चाय का स्वाद इतना गजब का होता है कि आप इसे कभी भूल नहीं पाएंगे।
बनारसी चाय
बनारसी पान
पान तो आपको कई शहरों में मिल जाएगा। लेकिन बनारसी पान के स्वाद की बात ही निराली है, जो इसे एक बार चख लेता है, उसे बार-बार ये अनूठा स्वाद फिर से चखने पर मन करता है।
लौंगलता बनारस की फेमस मिठाई मानी जाती है। इसका स्वाद चखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं और इसे अपने साथ अपने शहर भी लेकर जाते हैं।
लौंगलता
बनारस आए और टमाटर चाट नहीं खाया तो समझिए बनारस की यात्रा अधूरी रह गई। लक्सा पर दीना चाट वाले की चाट की बात ही निराली है। शाम के समय यहां काफी भीड़ होती है।
बनारसी चाट
जयपुर लस्सी वाला