Moumita Bhattacharya Sep 16, 2023
मसाला नहीं, इस देश में उगने वाली घास है मेथी!
Circled Dot
मेथी की खुशबू किसी भी सब्जी का स्वाद बदल देती है। नॉन-वेज व्यंजनों की भी जान मेथी ही है। मेथी के सिर्फ दाने ही नहीं बल्कि पत्तियां भी खुशबू फैलाती है।
लेकिन क्या आपको पता है मेथी असल में कोई मसाला नहीं बल्कि यह एक यूरोपिय देश में उगने वाली घास है।
कई तरह के औषधिय गुणों से भरी मेथी मूल रूप से भारत में उगायी ही नहीं जाती थी, बल्कि यूरोप से आये व्यापारियों के साथ यह भारत पहुंची।
मेथी को अंग्रेजी में Fenugreek कहा जाता है। ग्रीक भाषा में फेनु का मतलब घास और ग्रीस से भारत आयी थी, इसलिए इसके नाम में ग्रीक जोड़ा गया।
कई सौ साल पहले यूरोपीय और एशियाई देशों के बीच होने वाले व्यापार का केंद्र भारत हुआ करता था।
उस समय यह व्यापारियों के साथ भारत पहुंची। जब भारतीयों ने पहली बार मेथी को एक साग की तरह चखा तो उन्हें इसका स्वाद पसंद आ गया।
बस फिर क्या था, गुजरातियों ने इसे थेपला में डाल दिया तो पंजाबियों ने मेथी का पराठा बना डाला।
इस तरह ग्रीस में उगने वाली घास, भारत में आने के बाद सबकी फेवरेट मेथी बन गयी।
To know more
click here
एकात्मता की प्रतिमा में क्या खास बात है?