टाइटैनिक जहाज को दिखाने गया ओशनगेट पनडुब्बी टाइटैन पिछले 18 जून से गायब हो गया है। इसे ढूंढने की कोशिशें लगातार जारी है।
आपने गौर किया होगा कि पनडुब्बी टाइटैन को सबमरीन नहीं बल्कि सबमर्सिबल कहा जाता है। आखिर सबमरीन और सबमर्सिबल में क्या फर्क है?
Photo Credit : OceanGate
सबमरीन और सबमर्सिबल दोनों ही लोगों को समुद्र में पानी के नीचे ले जाने का काम करते हैं, लेकिन सबमरीन और सबमर्सिबल में सबसे बड़ा फर्क शक्ति के भंडार का होता है।
Photo Credit : OceanGate
सबमरीन अपने बंदरगाह को छोड़कर समुद्र में जाने और समुद्र से वापस बंदरगाह पर लौटने की शक्ति रखता है।
Photo Credit : OceanGate
सबमर्सिबल के पास शक्ति का सीमित भंडार होता है। सबमर्सिबल को लॉन्च करने के लिए एक मदर शिप या होम वेसल की जरूरत होती है।
Photo Credit : OceanGate
सबमर्सिबल को किसी प्लेटफार्म पर लॉन्च किया जाता है जिसे पानी के अंदर 4 इलेक्ट्रिक थ्रस्टर के माध्यम से उतारा जाता है।
Photo Credit : OceanGate
ये इलेक्ट्रिक थ्रस्टर सबमर्सिबल को 3 समुद्री मील की स्पीड पर आगे बढ़ने में मदद करते हैं। इसी मदर शिप या होम वेसल की मदद से सबमर्सिबल को वापस समुद्र से बाहर निकाला जाता है।