भारत के अलावा दुनिया के कई ऐसे देश हैं जो जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं।
Kishan Gupta
कहते हैं भगवान किसी एक के नहीं है। इसका खास उदाहरण है जन्माष्टमी का पर्व, जो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी मनाया जाता है।
ना सिर्फ इन देशों में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है बल्कि यहां पर भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर भी है, जहां हर रोज पूजा भी की जाती है।
जन्माष्टमी के पर्व पर सिंगापुर का मार्केट देखने लायक बनता है। वहां के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में भी जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में खास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
सिंगापुर
कनाडा में स्थित रिचमंड हिल हिंदू मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व काफी खास तरीके से मनाया जाता है। वहां बिल्कुल वैसे ही पूजा की जाती है जैसे कि अपने भारत में।
कनाडा
मलेशिया के कुआलालम्पुर में जन्माष्टमी के पर्व पर खास आयोजन किए जाते हैं। इस दिन यहां नाच-गानों का कार्यक्रम रखा जाता है और पूजा प्रसाद भी मिलता है, जो अद्भुत होता है।
मलेशिया
न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड में भी इस त्योहार की चमक देखने को मिलती है। 'सिटी ऑफ सेल्स' के नाम से मशहूर न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में राधाकृष्ण का एक मंदिर है, जहां इस दिन कई प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं।
यूरोपीय शहर पेरिस में भी जन्माष्टमी का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन शहर में स्थित राधा पैरिसीसवारा मंदिर में भी हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है।