यह आपको ना सिर्फ धूप से बचाता है बल्कि इनके इस्तेमाल से थकान और माईग्रेन जैसी समस्याओं में भी राहत मिलती है।
सन बर्न की परेशानी से निपटना हो तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं। सनस्क्रीन आपकी त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है।
सूर्य की तपती धूप से बचने के लिए सिर्फ छाता ही पर्याप्त नहीं होता है। टोपी या फिर स्कार्फ से सिर और चेहरे को जरूर ढंक लिया करें।
तेज धूप में चलने से पसीना काफी ज्यादा आता है जिस वजह से आप असहज महसूस करने लगते हैं। वेट वाइप्स या फिर रुमाल से चेहरा पोंछ लेने से असहजता दूर हो जाती है।
गर्मियों में आप जितना भी फ्रेश होकर बाहर निकले लेकिन पसीने में मौजूद किटाणुओं की वजह से बदबू की परेशानी होती है। बॉडी परफ्यूम का पॉकेट साइज अपने साथ रखें।
गर्मियों में सिर्फ हल्के ही नहीं बल्कि हल्के रंगों के कपड़ों का चुनाव करना भी जरूरी होता है। ट्रैवलिंग के दौरान चुस्त नहीं, हमेशा ढीलेढाले आरामदायक कपड़े ही चुनिए।
गर्मियों में कहीं लंबी दूरी हो या फिर शॉर्ट ट्रिप पर, पानी का बोतल अपने साथ जरूर रखें। कोशिश करें धातु से बनी बोतल रखने का, इससे पानी लंबे समय तक ठंडा भी रहता है।