Moumita Bhattacharya       Aug 09, 2023

किला जिसकी नींव में जिंदा दफन किया गया था इंसान

राजे-महाराजे बड़े ही ठाठ-बाट के साथ महलों में रहा करते थे लेकिन इन महलों या किलों में कई राज दफन होते हैं।

ऐसा ही एक राज दफन है, मेहरानगढ़ के किले में, जो जोधपुर में स्थित है।

मेहरानगढ़ का किला एक ऐसे व्यक्ति के कब्र पर बना हुआ है जिसे जिंदा ही इस किले की नींव में दफन कर दिया गया था।

मेहरानगढ़ का किला राजा राव जोधा ने बनवाया था। किला बनवाने के उनके फैसले से नाराज एक संत ने श्राप दे दिया कि उनके राज्य में बार-बार सुखा पड़ेगा।

जब राजा राव जोधा ने दया याचना कर श्राप वापस लेने के लिए कहा तो संत ने उनसे किले की नींव में किसी व्यक्ति को स्वेच्छा से जिंदा दफन करने का उपाय बताया।  

किले की नींव में जिंदा दफन होने के लिए राजाराम मेघवाल नामक एक व्यक्ति राजी हो गया। 1459 को एक शुभ दिन उन्हें जिंदा दफना दिया गया और किले की नींव रखी गयी।  

बदले में राठौड़ परिवार ने उस व्यक्ति के परिवार को मुआवजा दिया और उनके परिवार की देखभाल आज भी राव जोधा का परिवार करता है।

राजाराम मेघवाल को अमर शहीद की उपाधी दी गयी जिसने अपना जीवन राजपरिवार पर न्योछावर कर दिया।

किस मंदिर का जीर्णोद्धार अंग्रेज अफसर और उनकी पत्नी ने करवाया था?