भारत के इन शानदार जगहों पर आप ट्रिप के साथ-साथ एडवेंचर का भी आनंद ले सकते हैं।
Kishan Gupta
एडवेंचरस जगहें
1. ये ऐसी जगहें है, जहां आप अपनी फ्रेंड्स या पार्टनर के साथ जाकर खूब एंजॉय भी कर सकते हैं।
राजगढ़
पुणे से लगभग 50 किमी. दूर स्थित राजगढ़ का किला पूरी तरीके से प्रकृति की गोद में बसा है। यहां की चढ़ाई किसी एडवेंचर से कम नहीं है।
वीसापुर
पुणे से लगभग 80 किमी. दूर स्थित वीसापुर फोर्ट का रास्ता काफी मजेदार है। इस रास्ते में आपको काफी झरने भी मिलेंगे, जो किसी एडवेंचर से कम नहीं है।
हरिश्चंद्रगढ़
पुणे से लगभग 120 किमी. दूर स्थित हरिश्चंद्रगढ़ फोर्ट जंगलों के बीचों-बीच स्थित है, जिसका रास्ता काफी खतरनाक होने के चलते यहां की चढ़ाई काफी रोमांचक मानी जाती है।
राचमाची
लोनावला के पास में ही स्थित राचमाची किला काफी प्रसिद्ध किला माना जाता है, यहां पर कई गुफाएं भी है, जहां की ट्रेकिंग की अपने आप में एक एडवेंचर है।
मनाली
हिमाचल की वादियों में बसा मनाली एक पूर्ण डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है। यहां आप पैराग्लाइडिंग, हाइकिंग समेत कई एडवेंचरस स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं।
स्पीती
हिमाचल में स्थित स्पीती घाटी काफी खूबसूरत जगह है, जहां आप राफ्टिंग, हाइकिंग समेत कई प्रकार के एडवेंचरस स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं।
गोवा
गोवा भी एक शानदार और पूर्ण डेस्टिनेशन माना जाता है। यहां आप कई प्रकार के वॉटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा सकते हैं, जो आपको किसी एडवेंचर से कम नहीं लगेगा।
अगली स्टोरी - दुनिया के सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशनंस