Tap to Read ➤

भारत में करने वाली 7 अनोखी गतिविधियां

भारत विविधताओं का देश है, यहां धार्मिक, ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ एडवेंचरस ट्रिप करना भी बड़ा मजेदार होता है।
Kishan Gupta
आप जब कभी भी मुंबई या उसके आसपास घूमने जाए तो वहां एक कारवां जरूर बुक करें। इससे आप अपनी यात्रा का आनंद भी ले सकते हैं और इसमें सोने की भी जगह होती है, जो टेंट से ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित है।
गोवा में फ्लाईडाइनिंग पर खाने का आनंद लें। ये आपको वहां के खूबसूरत मौसम के साथ-साथ एक हसीन पल भी देगा, जो आप कभी भूल नहीं पाएंगे।
जब कभी भी आप गुलमर्ग घूमने जाए तो आप वहां गोंडोला की सवारी जरूर करें। ये वहां के शीर्ष आकर्षण में से एक है। कहा जाता है कि गोंडोला की सवारी के बिना गुलमर्ग की यात्रा अधूरी मानी जाती है।
मुंबई में घूमना या समय बिताना हर किसी का सपना होता है। जब आप भी यहां जाए और आपको समुद्र किनारे बैठने या घूमने का मन करें तो आप यहां एक बार नौकायन जरूर करें, ये आपको बहुत ही शानदार अनुभव देगा।
श्रीनगर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है, वहां की हसीन वादियों में जाना हर किसी के सपने जैसा होता है। अगर आप वहां जाए तो डल झील में एक बार शिकारा की सवारी जरूर करें। ये आपको बेहद सुखद अनुभव देगा।
हम्पी, भारत के सुप्रसिद्ध दर्शनीय और धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां जाकर इतिहास के पन्नों में झांकना एक अलग ही सुकून देता है। लेकिन यहां जाने के बाद आपको एक बार तो कोराकल राइड जरूर करनी चाहिए।
पिचवरम मैंग्रोव वन की खूबसूरती से हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। तमिलनाडु के चिदंबरम के करीब स्थित इस वन में बोटिंग का लुत्फ उठाना शब्दों में बंया नहीं किया जा सकता। ऐसे में एक बार जाना यहां बनता ही है।
अगली स्टोरी - कुम्भलगढ़ फोर्ट
कुम्भलगढ़ फोर्ट