लखनऊ दो चीजों को लिए बहुत प्रसिद्ध है एक तो अपनी नवाबी के लिए और दूसरा अपने ऐतिहासिक इमारतों के लिए। लखनऊ को करीब से जानना हैं तो एक बार ठंडियो की कड़ी धूप का मजा पुरानी लखनऊ के ऐतिहासिक इमारतों में लें।
रामानंद आश्रम
लखनऊ में स्थित यह प्राचीन मंदिर के बारे में आपने शायद ही सुना होगा। भगवान शनि और हनुमान जी का यह दिव्य मन्दिर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है सर्दियों की कड़कती धूप में इस मंदिर की सुंदरता और बढ़ जाती है एक बार इस मन्दिर रुख जरूर करें।
हजरतगंज
हजरतगंज की शाम और शर्मा जी की चाय, लखनवी ठंडी में चार चांद लगा देती है एक बार इसका मजा अपने ख़ास संबंधियों के साथ जरूर लें।
जनेश्वर मिश्र पार्क
376 एकड़ में फैला जनेश्वर पार्क, जहां आप अपने परिवार के साथ ठंडियोंं में पिकनिक का प्लान बना सकते है। यहां की हरियाली आपकी आंखों को गरमाहट देगी।
चटोरी गली
लखनऊ की चटोरी गली स्ट्रीट फूड के लिए मशहूर है यहां आप तरह-तरह के व्यंजनों का मजा ले सकते हैं अपने दोस्तों के साथ लखनऊ के शाम को गुजारने के लिए या एक अच्छा जगह है।
लखनऊ चिड़ियाघर
सर्दियों में लखनऊ जू घूमना एक अच्छा ऑप्शन रहेगा ।यहां पर अलग-अलग तरह के जानवर देखे जाते हैं जो की सर्दियों में धूप लेने के लिए अपने गुफाओं से बाहर निकलते हैं। तो फिर इस बार आप भी अपने घर से बाहर निकले और लखनऊ जू के मजे ले।