प्री-वेडिंग शूट आज-कल फैशन बन गया है। ये रोमांटिक पलों को कैप्चर करने के लिए हैं। हर कपल के चेकलिस्ट में इसे जरूर होना चाहिए।
REVTI VERMA
प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए प्यार के प्रतीक के रूप में प्रसिद्ध ताज महल से बेहतर और कौन सी जगह हो सकती है? लेकिन ताजमहल के परिसर में शूट करने के लिए आपके पास सभी आवश्यक सरकारी अनुमतियां होनी चाहिए।
ताज महल, आगरा
अगर आपको भव्य या राजपुताना प्री-वेडिंग शूट करना है, तो जयपुर का आमेर किला सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। यहां क्लिक करने के लिए कई स्पॉट है, जैसे किले के प्रवेश द्वार पर हल्के पीले और गुलाबी बलुआ पत्थरों के पास।
आमेर किला, जयपुर
गोवा निश्चित रूप से देश के कुछ बेहतरीन समुद्र तटों का घर है। यहां एक समुद्र तट है, जो सबसे अलग है। यह समुद्र तट दक्षिण गोवा में स्थित बटरफ्लाई बीच है।
बटरफ्लाई बीच, गोवा
कच्छ का रण
प्री-वेडिंग शूट करने के लिए कच्छ का रण सबसे अच्छा ऑफ-बीट डेस्टिनेशन है। यहां थार रेगिस्तान में विशाल नमक दलदल का बेहतरीन नजारा प्री-वेडिंग शूट के लिए शानदार जगह है।
मनाली ऐसा स्थान जिसे सालों से भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों ने पसंद किया है। मनाली की बर्फीली चोटियां और जादुई नजारे आपके प्यार को उजागर करते हैं।
मनाली
निश्चय ही दिल्ली में हुमायूं का मकबरा एक अद्भुत आनंद है। यदि आप उन जोड़ों में से एक हैं जो पुरानी संरचनाओं के आकर्षण को एक साथ पसंद करते हैं, तो यह आपकी शादी के फोटो शूट के लिए एकदम सही जगह हो सकती है।
हुमायूं का मकबरा, दिल्ली
पन्ना मीना का कुंड जयपुर के आमेर रोड पर स्थित एक आठ मंजिला सीढ़ीदार कुआं है। अब यह भारत में शीर्ष प्री-वेडिंग शूट स्थानों में से एक बन गया है।
पन्ना मीना का कुंड, जयपुर
अगर आप सर्दियों के मौसम में प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए जगह की तलाश कर रही हैं, तो गुलमर्ग की से बेहतर कोई और जगह नहीं हो सकती। कश्मीर की बादियों में बसा गुलमर्ग धरती का स्वर्ग है और प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए इससे बेहतर कौन सी जगह हो सकती है।