Tap to Read ➤

प्रधानमंत्री संग्रहालय - नेहरू से लेकर मोदी तक

आजादी का अमृत महोत्सव के उत्सव के तहत नई दिल्‍ली में इस संग्रहालय को स्‍थापित किया गया है। जानिए कुछ खास बातें...
Ajay Mohan
यहां कुल 43 गैलरी हैं
तीन मूर्ति मार्ग स्थ‍ित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम परिसर में बने इस संग्रहालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
यह संग्रहालय स्वतंत्रता के पश्चात अपने प्रधानमंत्रियों के जीवन और योगदान के माध्यम से लिखी गई भारत की गाथा का वर्णन करता है।
टाइमलाइन
इस संग्रहालय में प्रदर्शित वीडियो, फोटो व अन्य मल्टीमीडिया कंटेंट को प्रसार भारती, अभिलेखागार, आदि की आरकाइव से निकाल कर प्रदर्शित किया गया है।
महात्मा गांधी, डॉ. भीम राव अम्बेडकर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद से लेकर लाला लाजपत राय तक कई सारे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को तस्वीरों में दर्शाया गया है।
इतिहास के पन्ने
15,600 वर्ग मीटर में फैले इस संग्रहालय में लाइट एंड साउंड शो भी है, जिसमें लेज़र व अन्य मल्टीमीडिया संसाधनों के जरिये प्रधानमंत्रियों के अद्वितीय योगदान के बारे में बताया गया है।
न्‍यू टेक्नोलॉजी
संग्रहालय के निर्माण कार्य के दौरान न तो किसी वृक्ष को काटा गया है और न ही प्रतिरोपित किया गया है।
पर्यावरण का ख्‍याल
यहां पर टाइमलाइन के जरिये आप प्रधानमंत्रियों के बारे में जानकारी एकत्र कर सकते हैं। संग्रहालय ने विषय-वस्तुओं में विविधता और इनके प्रदर्शन को निरंतर रूप से नया रंग देने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी-आधारित इंटरफेस को शामिल किया गया है।
नेहरू से मोदी तक
यहां पर होलोग्राम, वर्चुअल रियलिटी, ऑगमेंटेड रियलिटी, मल्टी-टच, मल्टीमीडिया, इंटरेक्टिव कियोस्क, कम्प्यूटरीकृत काइनेटिक मूर्तियां, स्मार्टफोन एप्लिकेशन, इंटरेक्टिव स्क्रीन, अनुभवात्मक इंस्टॉलेशन आदि प्रदर्शनी सामग्री को अत्यधिक संवादात्मक और आकर्षक रूप प्रदान करते हैं।
प्रधानमंत्री संग्रहालय के टिकट मूल्‍य व बुकिंग की जानकारी के लिए क्लिक करें नीचे...
Read Next