Moumita Bhattacharya May 10, 2024
बीकानेर क्यों कहलाता है लाल-शहर?
राजस्थान के कई शहरों को अलग-अलग रंगों का नाम दिया जाता है जैसे पिंक सिटी - जयपुर, व्हाइट सिटी - उदयपुर, नीला शहर - जोधपुर आदि।
बीकानेर को लाल-शहर कहा जाता है। बीकानेर को यह नाम एक खास वजह से ही मिला है।
बीकानेर एक रियासतकालीन शहर है जहां बड़े-बड़े महलों से लेकर छोटी हवेलियां भी लाल बलुआ पत्थरों से बनी दिखाई देती हैं।
बीकानेर का लक्ष्मी निवास पैलेस, जूनागढ़ किला, लालगढ़ का किला आदि बलुआ पत्थर से बनी संरचनाओं के उदाहरण है।
कुछ लोगों का मानना है कि बीकानेर को लालगढ़ के किला के नाम पर ही लाल-शहर कहा जाता है।
एक मान्यता यह भी कहती है कि बीकानेर लाल सिंह जाट के नाम पर बसाया गया था, जिस वजह से इसे लाल-शहर कहा जाता है।
Click here
रात के अंधेरे में चमकता है महाराष्ट्र का यह जंगल