Tap to Read ➤

अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक रामायण से संबंधित 20 डेस्टिनेशंस

रामायण काल से जुड़े घटनाक्रम और उनसे संबंधित कई स्थान है, जहां जाकर आप वहां की पौराणिक घटनाक्रम को एक बार फिर से महसूस कर सकते हैं।
Kishan Gupta
IRCTC ने रामायण यात्रा के लिए एक पैकेज निकाला है। इसमें यात्रियों को अयोध्या से लेकर रामेश्वर तक की यात्रा कराई जाएगी।
ये यात्रा 24 अगस्त से शुरू होने वाली है, जो 19 रात-20 दिन के लिए होगी। इसके लिए IRCTC की ओर से 73500 रुपये प्रति व्यक्ति का किराया रखा गया है।
इस यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए बोर्डिंग स्टेशन- दिल्ली सफदरजंग, टूंडला, गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ को निर्धारित किया गया है।
इस धार्मिक यात्रा के दौरान अयोध्या से लेकर रामेश्वर तक यात्रियों को घुमाया जाएगा। इसमें करीब 20 डेस्टिनेशन शामिल होंगे।
अयोध्या - जनकपुर - सीतामढ़ी - बक्सर - वाराणसी - प्रयागराज - चित्रकूट - नासिक - हम्पी - रामेश्वरम - काचीपुरम - भद्राचलम
रूट मैप
इस दौरान राम जन्मभूमि से लेकर राम विवाह और राम वनवास तक सब कुछ। जहां-जहां भगवान राम के पावन चरण पड़े हैं, उन जगहों तक इस यात्रा के माध्यम से पहुंच सकते हैं।
पैकेज में यात्रियों के ठहरने, खाने और आने-जाने का भी शुल्क शामिल है। इसके पर्यटक ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों तरीके टिकट बुक कर सकते हैं।
अगली स्टोरी - बुन्देलखण्ड की वीरभूमि 'महोबा'
महोबा